Thursday, May 14, 2026
HomeIndiaपीएम मोदी की अपील का असर, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और लोकसभा अध्यक्ष...

पीएम मोदी की अपील का असर, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी काफिले में घटाई वाहनों की संख्या

PM Modi Appeal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को सीमित किए जाने के बाद अब राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी अपने काफिलों में कटौती कर दी है. इसके साथ ही राज्यपाल ने आमजन से भी ईंधन संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया.

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कम किए वाहन

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गुरुवार को राजभवन से एयरपोर्ट तक की यात्रा के दौरान अपने काफिले में शामिल कई वाहनों का उपयोग नहीं किया. उन्होंने पायलट कार, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य अतिरिक्त वाहनों को साथ नहीं चलाने के निर्देश दिए. राजभवन प्रशासन की ओर से इस संबंध में औपचारिक आदेश भी जारी किया गया है. आदेश में कहा गया है कि राज्यपाल के आधिकारिक दौरों में आवश्यकता अनुसार सीमित संख्या में ही वाहन शामिल किए जाएं.

ईंधन संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील

राज्यपाल ने आमजन से भी ईंधन बचाने की अपील की. उन्होंने कहा कि ईंधन संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें जनता की भागीदारी भी जरूरी है. उन्होंने लोगों से छोटी दूरी के लिए निजी वाहनों का कम उपयोग करने और सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील की. राज्यपाल के अनुसार, ईंधन की बचत आर्थिक और पर्यावरणीय दोनों दृष्टि से बेहद जरूरी है. उन्होंने सरकारी विभागों और अधिकारियों को भी अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने और संसाधनों का सीमित उपयोग करने के निर्देश दिए.

ओम बिरला ने भी घटाया कारकेड

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की सुरक्षा व्यवस्था में पहले लंबा काफिला शामिल रहता था, जिसमें दमकल, एंबुलेंस और कई सुरक्षा वाहन होते थे. लेकिन अब उन्होंने भी अपने कारकेड को सीमित कर दिया है. पिछले दो दिनों से कोटा दौरे पर मौजूद ओम बिरला केवल 2 गाड़ियों के साथ यात्रा कर रहे हैं. पहले उनके काफिले में करीब 10 वाहन शामिल रहते थे.

सादगी और संसाधन बचत पर जोर

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में सरकारी कार्यक्रमों और यात्राओं में सादगी को बढ़ावा दिया जाएगा. उनका मानना है कि सीमित संसाधनों का जिम्मेदारी से उपयोग करना समय की आवश्यकता है. राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस पहल को सकारात्मक कदम माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और ऊर्जा संरक्षण पर जोर दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामला, पुलिस से मुठभेड़ में रोहित गोदारा गैंग से जुड़े 2 बदमाश घायल


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular