Friday, July 17, 2026
HomeLatest Newsसैनिक राष्ट्र की शान, शहीद परिवारों के सम्मान में नहीं होगी कोई...

सैनिक राष्ट्र की शान, शहीद परिवारों के सम्मान में नहीं होगी कोई कमी: सीएम भजनलाल शर्मा

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में शहीद परिवारों, पूर्व सैनिकों और सेवारत जवानों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सैनिकों के सम्मान और कल्याण में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

Rajasthan News: जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को शहीद परिवारों, पूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सैनिक राष्ट्र के प्रति समर्पण, साहस और त्याग के प्रतीक हैं तथा उनके सम्मान और कल्याण में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना के जवान देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करते हैं और सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अधिकारियों को भारतीय सेना की वीर गाथाओं और शौर्य की प्रतीकों से आमजन, विशेषकर युवाओं को परिचित कराने के लिए प्रभावी योजना तैयार करने के निर्देश दिए.

शहीद स्मारकों के एकरूप मॉडल पर होगा काम

बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में स्थित शहीद स्मारकों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के साथ-साथ सभी स्मारकों के लिए एक समान मॉडल विकसित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृतियों का संरक्षण और सम्मान राज्य सरकार की प्राथमिकता है.

सैनिकों के कल्याण के लिए योजनाओं को मिलेगी गति

भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार शहीद परिवारों, पूर्व सैनिकों और वर्तमान में सेवा दे रहे सैनिकों के साथ हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को सैनिक कल्याण विभाग की सभी आवश्यकताओं की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने और सैनिक हित से जुड़ी योजनाओं को तेजी से लागू करने के निर्देश दिए.

योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

बैठक में सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर सुरेन्द्र सिंह और रैक्सको के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल विजय सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) अखिल अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव सैनिक कल्याण भास्कर ए सावंत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, IT शेयरों की खरीदारी से सेंसेक्स 480 अंक उछला


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image