Wednesday, November 11, 2026
HomeLatest Newsमुख्य सचिव ने PFRDA अध्यक्ष से की मुलाकात, NPS-UPS और पेंशन सुधार...

मुख्य सचिव ने PFRDA अध्यक्ष से की मुलाकात, NPS-UPS और पेंशन सुधार पर मंथन

राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने PFRDA अध्यक्ष शिवसुब्रमण्यन रमण से मुलाकात कर राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS), यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) और पेंशन सुधारों पर चर्चा की।

Rajasthan News: जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शनिवार को सचिवालय में पेंशन फंड विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) के अध्यक्ष शिवसुब्रमण्यन रमण से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस), यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस), पेंशन सुधार तथा कर्मचारी सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई.

बैठक में मुख्य सचिव ने राज्य सरकार की ओर से NPS के संचित कोष की वापसी के संबंध में राज्य का पक्ष रखा. साथ ही अखिल भारतीय सेवाओं (AIS) के अधिकारियों के लिए उपलब्ध एनपीएस एवं यूपीएस के विकल्पों तथा पेंशन व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया.

मुख्य सचिव ने राजस्थान में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के क्रियान्वयन के अनुभव साझा करते हुए कर्मचारी हितों एवं सामाजिक सुरक्षा के संबंध में राज्य सरकार का दृष्टिकोण रखा. बैठक में राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के प्रचार-प्रसार, पेंशन कल्याण तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई. बैठक में प्रमुख शासन सचिव, वित्त, वैभव गालरिया तथा निदेशक, राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग, हेम पुष्पा शर्मा भी मौजूद रहीं.

ये भी पढ़ें: समुद्र में दुश्मनों का काल बनेगा INS महेंद्रगिरि, नौसेना में शामिल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताई खासियत


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image