Friday, November 6, 2026
HomeLatest NewsRajasthan By Election Result: विधानसभा उपचुनाव में BJP ने 7 में से...

Rajasthan By Election Result: विधानसभा उपचुनाव में BJP ने 7 में से 5 सीट पर जीत हासिल की, BAP और कांग्रेस के खाते में एक- एक सीट

जयपुर, राजस्थान में विधानसभा की 7 सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 5 पर जीत हासिल की जबकि एक सीट भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के खाते में गई. वहीं कांग्रेस ने दौसा सीट पर जीत हासिल की है. हालांकि बीजेपी ने इस सीट पर रिकाउंटिंग की मांग की है. जिसे कलेक्टर ने मान लिया है.

भाजपा ने 5 और BAP ने एक सीट जीती

निर्वाचन आयोग ने शनिवार को मतगणना के बाद परिणाम जारी किए. आयोग के मुताबिक, भाजपा ने झुंझुनूं (राजेंद्र भांबू), देवली-उनियारा (राजेंद्र गुर्जर), खींवसर (रेवंतराम डांगा), सलूंबर (शांता अमृतलाल मीणा) और रामगढ़ (सुखवंत सिंह) सीट पर जीत हासिल की. वहीं भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार अनिल कुमार कटारा ने चौरासी विधानसभा सीट जीत दर्ज की.

दौसा सीट पर किरोड़ी मीणा के भाई की हार

दौसा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी दीनदयाल ने जीत हासिल की है. भाजपा ने दौसा सीट पर कैबिनेट मंत्री किरोड़ी मीणा के भाई जगमोहन को चुनाव मैदान में उतारा था और उनकी हार मीणा के लिए राजनीतिक झटका है.

किस पार्टी को कितना नुकसान ?

विधानसभा की जिन 7 सीट पर चुनाव हुए हैं उनमें से 4 कांग्रेस के पास थीं जबकि भाजपा, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) और बीएपी के पास एक-एक सीट थी. BAP ने चौरासी की अपनी सीट बरकरार रखी है जबकि आरएलपी को अपनी खींवसर सीट पर हार का सामना करना पड़ा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image