Sunday, May 17, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Accident News: जोधपुर के शेरगढ़ में डंपर और कार की भिड़ंत,...

Rajasthan Accident News: जोधपुर के शेरगढ़ में डंपर और कार की भिड़ंत, दंपति समेत 3 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल

Jodhpur Accident News: राजस्थान में जोधपुर जिले के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया. जहां डंपर और कार की भिड़ंत में दंपति समेत 3 लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हादसे में 3 लोगों की मौत, 2 घायल

पुलिस ने बताया कि साभा गांव के पास तेज गति से आ रहे डंपर ने कार को टक्कर मार दी. कार सवार गणेश राम (32) उनकी पत्नी ममता (26) और अजय कुमार (35) की मौत हो गई.हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए. दोनों गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिये जोधपुर रेफर किया गया है.

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस संबंध में डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular