Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsRajasthan News: PWD इंजीनियर निकला धनकुबेर, जयपुर, उदयपुर समेत 6 ठिकानों पर...

Rajasthan News: PWD इंजीनियर निकला धनकुबेर, जयपुर, उदयपुर समेत 6 ठिकानों पर ACB की छापेमारी, आय से 200 प्रतिशत ज्यादा प्रॉपर्टी का खुलासा

राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने PWD के अभियंता दीपक मित्तल के कई ठिकानों पर छापेमारी कर उसकी ज्ञात आय से 200% अधिक संपत्ति का खुलासा किया। जयपुर, उदयपुर, अजमेर, जोधपुर, ब्यावर और फरीदाबाद में की गई इस कार्रवाई में अब तक 4.02 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति मिलने की जानकारी है।

Rajasthan News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के एक अभियंता के कई परिसर पर छापेमारी करके उसके पास ज्ञात आय से 200 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने का खुलासा किया. ब्यूरो के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. ब्यूरो की 12 टीम ने शनिवार रात जयपुर, उदयपुर, अजमेर, ब्यावर, जोधपुर और फरीदाबाद (हरियाणा) में आरोपी अधिशाषी अभियन्ता दीपक मित्तल से जुड़े परिसर पर एक साथ छापेमारी की. छापेमारी अब भी जारी है.

आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी

ब्यूरो के महानिदेशक रवि प्रकाश ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के बाद एसीबी ने अदालत से तलाशी वारंट हासिल किया है. उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि मित्तल ने अपनी वैध आय से 4.02 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित की है.

जोधपुर में ऑफिस की ली गई तलाशी, एक टीम फरीदाबाद रवाना

एसीबी की एक टीम ने रविवार सुबह जोधपुर में कार्यरत अधिशाषी अभियंता के कार्यालय की भी तलाशी ली. अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अपनी कुछ संपत्ति अपने भाई के घर में निवेश की है. जिसके बाद एक अन्य टीम को फरीदाबाद भेजा गया.

करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अधिकारी द्वारा जयपुर, उदयपुर, अजमेर व ब्यावर में कुल 16 भूखंड क्रय करने व निमार्ण कार्य पर करोड़ों रुपये व्यय करने से जुड़े दस्तावेज समेत कई बैंक खाते, चेक बुक और लॉकर से संबंधित कागजात बरामद किए. उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular