Thursday, May 14, 2026
HomeLatest Newsराजस्थान में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल, 187 RAS अधिकारियों के तबादले,...

राजस्थान में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल, 187 RAS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची

RAS Transfer List: राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 187 RAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई महत्वपूर्ण विभागों और जिला स्तरीय अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस तबादला सूची को प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

RAS Transfer List: प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 187 RAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में कई महत्वपूर्ण विभागों और जिला स्तरीय अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है.

गोपाल राम बिरदा को जवाहर कला केंद्र जयपुर में अतिरिक्त महानिदेशक बनाया गया है. पंकज ओझा को पशुपालन विभाग के निदेशक के पद से हटाकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में निदेशक लगाया है. भरतपुर विकास प्राधिकरण के सचिव सुरेश कुमार नवल को राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन जयपुर में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन)-1 लगाया गया है.

झुंझुनूं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव को कॉलेज शिक्षा विभाग राजस्थान जयपुर में अतिरिक्त आयुक्त नियुक्ति किया गया है. कश्मी कौर रण को पशुपालन विभाग के निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है. जयपुर की अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनीता सिंह को राजस्थान राज्य बीज निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है.

विनोद कुमार पुरोहित को राजस्थान रोडवेज में कार्यकारी निदेशक (ट्रैफिक) लगाया गया है. जोधपुर डिस्कॉम के सचिव अमानुल्लाह खान को आयुर्वेद विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है. जबकि ज्योति चौहान का तबादला राजस्थान रोडवेज की कार्यकारी निदेशक के पद से हटाकर चिकित्सा विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर किया गया है.

प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने की तैयारी

सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को शासन व्यवस्था में सुधार और विभागीय कार्यों में तेजी लाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आगामी निकाय और पंचायत चुनावों से पहले सरकार प्रशासनिक मशीनरी को और मजबूत करने में जुटी हुई है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular