Tuesday, October 13, 2026
HomeLatest Newsराजस्थान के 16 RAS अधिकारियों को IAS में प्रमोशन, दो महिला अफसर...

राजस्थान के 16 RAS अधिकारियों को IAS में प्रमोशन, दो महिला अफसर भी शामिल

राजस्थान में 16 आरएएस अफसरों को आईएएस का प्रमोशन मिला है, जिसमें दो महिलाएं शामिल हैं। यह प्रमोशन 1998 और 1999 बैच के अधिकारियों को दिया गया है।

राजस्थान में 16 आरएएस अफसरों को आईएएस का प्रमोशन मिला है, जिसमें दो महिलाएं शामिल हैं। यह प्रमोशन 1998 और 1999 बैच के अधिकारियों को दिया गया है। राज्य सरकार ने 18 अफसरों के नाम यूपीएससी को भेजे थे और इनमें से 16 को मंजूरी दी गई। आचार संहिता के कारण नए पद पर नियुक्ति तुरंत शुरू नहीं होगी। राजस्थान के दो महिलाओं सहित 16 आरएएस अफसर का आईएएस में प्रमोशन हुआ है। केंद्रीय डीओपीटी विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आरएएस से आईएएस बनने वाले सभी अफसर 1998 और 1999 बैच के हैं।

इन अधिकारियों का हुआ है प्रमोशन
आरएएस से आईएएस में प्रमोट बनने वालों में आरएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर प्रसाद खराड़ी,गोपाल राम बिरदा,मेघना चौधरी,ओमप्रकाश जैन,राजेश सिंह,मुकेश कुमार शर्मा,महेंद्र कुमार शर्मा,अंजू राजपाल,विवेक कुमार,मदनलाल नेहरा,दिनेश कुमार जांगिड़,पूनम प्रसाद सागर,उम्मेद सिंह,डॉ.भागचंद बघा,असलम शेर खान और नरेंद्र कुमार बंसल शामिल हैं।

18 में से 16 अफसर हुए प्रमोट
राज्य सरकार ने आईएएस प्रमोशन के योग्य 18 आरएएस अफसरों के नाम यूपीएससी को भेजे थे। यूपीएससी ने पिछले महीने जयपुर में ही बैठक की थी। आईएएस बनने वाले अफसरों को फिलहाल अपनी वर्तमान पोस्टिंग पर ही काम करना होगा। क्यों कि फिलहाल राज्य में पंचायती चुनावों के कारण आचार संहिता लगी हुई है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image