Friday, November 13, 2026
HomeIndiaMeghalaya Honeymoon Murder Case: राजा रघुवंशी का कैसे हुआ मर्डर? 5 कातिलों...

Meghalaya Honeymoon Murder Case: राजा रघुवंशी का कैसे हुआ मर्डर? 5 कातिलों के साथ क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी पुलिस

Sonam Raghuvanshi: इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मेघालय पुलिस सोनम रघुवंशी समेत पांचों आरोपियों को ले जाकर क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी। विशेष जांच टीम सोहरा में घटनास्थल पर घटना का नाट्य रूपांतरण किया जाएगा। जिससे जांच को आगे बढ़ाया जा सके।

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में 5 आरोपियों में से एक, गिरफ्तार सोनम रघुवंशी को लेकर मेघालय पुलिस की एक विशेष जांच टीम मध्यरात्रि के करीब यहां शिलॉन्ग पहुंची. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह टीम जांच के लिए सोहरा में अपराध स्थल पर जाकर घटना की कड़ियों को जोड़ेगी.

उन्होंने कहा कि हत्या के सिलसिले में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किए गए 4 अन्य लोगों को भी शिलॉन्ग लाया जाएगा और उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा. सोनम को मेडिकल जांच के लिए यहां एक अस्पताल ले जाया गया और दिन में उसे अदालत में पेश किया जाएगा क्योंकि जांच पूरी करने के लिए एसआईटी (विशेष जांच दल) उसकी पुलिस हिरासत के लिए अदालत से अनुरोध करेगा.

मेडिकल जांच में सोनम के प्रेग्नेंट नहीं होने की पुष्टि

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘सोनम को लाने वाली SIT टीम मध्यरात्रि से पहले पहुंची. उसे यहां एक अस्पताल ले जाया गया, ताकि पता लगाया जा सके कि वह गर्भवती है या नहीं. उसकी 3 जांच की गईं. सोनम को यहां एक अदालत में पेश किया जाएगा.’ ईस्ट खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेक सिम ने पुष्टि की कि जांच में सोनम के गर्भवती होने की पुष्टि नहीं हुई है.

क्राइम सीन किया जाएगा रिक्रिएट

अधिकारी ने कहा, ‘4 अन्य आरोपियों – राज कुशवाहा, आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुली को भी बुधवार को यहां ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि एसआईटी सभी गिरफ्तार व्यक्तियों की पुलिस हिरासत के लिए अनुरोध करेगी और सोहरा में अपराध स्थल पर घटना की कड़ियों को जोड़ने के लिए घटना का नाट्य रूपांतरण करेगी.’ सिम ने कहा कि मेघालय पुलिस ने जांच को ‘ऑपरेशन हनीमून’ नाम दिया है. पुलिस ने इंदौर तथा गाजीपुर और जिन जिन जगहों पर आरोपी गए थे, वहां से साक्ष्य जुटाए हैं.

बता दें कि सोनम और उसके साथियों को पिछले महीने राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने में भूमिका के आरोप में मध्य प्रदेश के इंदौर और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने बताया कि SIT ने इंदौर से गिरफ्तार आरोपियों को 6 दिन और गाजीपुर से गिरफ्तार 1 आरोपी को तीन दिन की रिमांड पर लिया है. रघुवंशी और उनकी पत्नी 23 मई को मेघालय के सोहरा इलाके में छुट्टियां मनाते समय लापता हो गए थे. रघुवंशी का शव 2 जून को एक खाई में मिला था।

इसे भी पढ़ें: ENG vs WI, 3rd T20: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 37 रन से हराया, वनडे के बाद टी20 सीरीज में 3-0 से जीती

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image