Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsNicholas Pooran: इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद निकोलस पूरन को मिली...

Nicholas Pooran: इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद निकोलस पूरन को मिली नई जिम्मेदारी, अब इस टीम की कप्तानी करते आएंगे नजर

Nicholas Pooran: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद निकोलस पूरन को मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में MI न्यूयॉर्क टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। 29 वर्षीय पूरन अब इस नई जिम्मेदारी के साथ टीम का नेतृत्व करेंगे।

Nicholas Pooran: हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन को मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के आगामी सत्र के लिए MI न्यूयॉर्क का कप्तान बनाया गया है. 29 वर्ष के पूरन ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा ली थी.

MLC का पहला सत्र जीतने वाली टीम ने एक्स पर लिखा, ‘हमारी टीम का नया कमांडर होगा कप्तान निकोलस पूरन.’IPL में मुंबई इंडियंस की मालिक रिलायंस इंडस्ट्रीज की टीम ने लिखा, ‘बायें हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से है. अपने कैरियर के शिखर पर बैठे पूरन टीम को अपनी कप्तानी से नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे.’

MLC का तीसरा सत्र कब से हो रहा शुरू ?

पूरन ने 2023 MLC सत्र में 388 रन बनाये थे. तीसरा सत्र गुरुवार से शुरू होगा. MI न्यूयॉर्क में क्विंटोन डिकॉक, कीरान पोलार्ड और राशिद खान जैसे सितारे भी हैं.वेस्टइंडीज के लिए 106 टी20 मैच खेल चुके पूरन ने 136 . 39 की स्ट्राइक रेट से 2275 रन बनाये हैं. उन्होंने 61 वनडे खेलकर 99 . 15 की स्ट्राइक रेट से 1983 रन बनाये हैं.

वेस्टइंडीज के लिए आखिरी मैच 2024 में खेला था

पूरन ने लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का पूरा सत्र खेलने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए खुद को कैरेबियाई टीम में चयन से बाहर रखा था. विश्व कप 2023 क्वालीफायर से वेस्टइंडीज के बाहर होने के बाद से उन्होंने वनडे क्रिकेट नहीं खेला है. वेस्टइंडीज के लिए उन्होंने आखिरी मैच दिसंबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था.

इसे भी पढ़ें: Meghalaya Honeymoon Murder Case: राजा रघुवंशी का कैसे हुआ मर्डर? 5 कातिलों के साथ क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी पुलिस

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular