Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsRahul Gandhi आज हैदराबाद में जाति जनगणना बैठक में होंगे शामिल, जानें...

Rahul Gandhi आज हैदराबाद में जाति जनगणना बैठक में होंगे शामिल, जानें यात्रा का पूरा शेड्यूल

हैदराबाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यानि मंगलवार को पार्टी की तेलंगाना इकाई द्वारा जाति जनगणना के विषय पर आयोजित एक बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक का आयोजन राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए जाति सर्वेक्षण को लेकर किया जा रहा है.

राहुल गांधी की यात्रा का शेड्यूल

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) को दिए गए यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, गांधी उत्तर प्रदेश के फुरसतगंज हवाई अड्डे से विशेष विमान से शाम 4 बजकर 45 मिनट पर यहां पहुंचेंगे. टीपीसीसी के सूत्रों ने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता सीधे यहां बोवेनपल्ली स्थित गांधीवादी विचारधारा केंद्र पहुंचेंगे और शाम 6.30 बजे तक जाति जनगणना पर राज्यस्तरीय परामर्श में हिस्सा लेंगे. बाद में वह विमान से राष्ट्रीय राजधानी लौट जाएंगे.

इन आधार पर होगा सर्वेक्षण

टीपीसीसी अध्यक्ष बी. महेश कुमार गौड़ के अनुसार, प्रदेश इकाई जाति सर्वेक्षण पर हितधारकों से सुझाव लेने के लिए बैठक आयोजित करेगी. राज्य सरकार ने पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी द्वारा किए गए वादे के अनुसार व्यापक सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक, रोजगार, राजनीतिक और जातिगत सर्वेक्षण कराने की कवायद शुरू की है. सर्वेक्षण बुधवार को शुरू होगा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image