Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsIPL 2025 Auction : रियाद में होगा IPL का मेगा ऑक्शन, इन...

IPL 2025 Auction : रियाद में होगा IPL का मेगा ऑक्शन, इन स्टार खिलाड़ियों की लगेगी बोली, जानें कब होगी नीलामी

नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की आगामी बड़ी नीलामी नवंबर के अंतिम हफ्ते में सऊदी अरब की राजधानी रियाद में होगी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सूत्रों ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की. BCCI के सूत्र ने बताया ” कि IPL नीलामी रियाद में होगी और यह फ्रेंचाइजी को बता दिया गया है. नवंबर में होने वाली नीलामी की संभावित तिथियां 24 और 25 नवंबर हैं.”

इन स्टार खिलाड़ियों की लगेगी बोली

इस बार मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर और अर्शदीप सिंह जैसे भारत के स्टार खिलाड़ियों के लिए बोली लगेगी. 10 फ्रेंचाइजी के पास 204 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 641.5 करोड़ रुपये की राशि है. इन 204 स्थानों में से 70 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं. अब तक 10 फ्रेंचाइजी ने 46 खिलाड़ियों को रिटेन (टीम में बरकरार रखने) करने के लिए सामूहिक रूप से 558.5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image