Monday, July 27, 2026
HomeIndiaAssam Flood : असम बाढ़ पर राहुल गांधी की बड़ी मांग, वैज्ञानिक...

Assam Flood : असम बाढ़ पर राहुल गांधी की बड़ी मांग, वैज्ञानिक व्यवस्था और पूर्व चेतावनी सिस्टम पर दिया जोर

राहुल गांधी ने असम की विनाशकारी बाढ़ पर गहरा दुख जताते हुए वैज्ञानिक रोकथाम, पूर्व चेतावनी, मजबूत बुनियादी ढांचे और प्रभावी पुनर्वास व्यवस्था बनाने की मांग की। राज्य में बाढ़ से 68 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5.24 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं और राहत-बचाव अभियान जारी है।

Assam Flood : नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने असम की विनाशकारी बाढ़ के मद्देनजर एक ऐसी व्यवस्था बनाने का सोमवार को आह्वान किया जो वैज्ञानिक रूप से रोकथाम, पूर्व चेतावनी समेत मजबूत बुनियादी ढांचे और पुनर्वास को प्राथमिकता दें ताकि साल दर साल लोगों को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े।अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि असम में इस साल बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है, जबकि पांच जिलों में 5.24 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।

राहुल बोले, स्थायी बाढ़ समाधान अब जरूरी

राहुल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, असम में आई विनाशकारी बाढ़ में कई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत दुखद है। शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इस आपदा से प्रभावित लाखों लोगों के साथ मेरी पूरी सहानुभूति है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह अपेक्षा की जाती है कि राज्य और केंद्र सरकार प्रभावित लोगों के लिए राहत और बचाव कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने कहा कि हर साल बाढ़ आती है, जान-माल का भारी नुकसान होता है और कई परिवार उजड़ जाते हैं।

राहुल ने कहा, अब वक्त आ गया है कि हम बाढ़ से निपटने के लिए एक मजबूत और स्थायी व्यवस्था बनाएं। एक ऐसी व्यवस्था जो वैज्ञानिक रूप से रोकथाम, पूर्व चेतावनी समेत मजबूत बुनियादी ढांचे और पुनर्वास को प्राथमिकता दें ताकि हर साल लोगों को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े।

अधिकारियों के अनुसार, चार जिलों में कुल 354 राहत शिविर और सहायता वितरण केंद्र किए जा रहे हैं जिनमें 37,724 लोग आश्रय लिये हुए हैं। उन्होंने बताया कि सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा और पुलिस सहित कई एजेंसियां बचाव और राहत कार्यों में जुटी हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image