Sunday, November 22, 2026
HomeLatest NewsRahul Gandhi:'अडानी के खिलाफ अमेरिका में भ्रष्टाचार और चोरी का मामला है,...

Rahul Gandhi:’अडानी के खिलाफ अमेरिका में भ्रष्टाचार और चोरी का मामला है, प्रधानमंत्री कह रहे, यह पर्सनल मामला है’, युवा संवाद कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अडानी समूह से जुड़े विवाद पर अमेरिकी मीडिया में की गई टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कोई ‘व्यक्तिगत मामला’ नहीं बल्कि देश से जुड़ा मामला है. रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन लालगंज में एक कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की.

पीएम मोदी ने अमेरिका यात्रा पर कही थी ये बात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हालिया अमेरिकी यात्रा के दौरान मीडिया के साथ उनकी बातचीत का उल्लेख करते हुए यह आरोप लगाए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब मोदी से अडानी समूह के बारे में चल रहे विवाद के बारे में पूछा गया तो प्रधानमंत्री ने कहा था, ”यह ‘एक व्यक्तिगत मुद्दा’ था और जब दो देशों के नेता मिलते हैं तो ऐसे मुद्दों पर चर्चा नहीं की जाती है.”

यह व्यक्तिगत नहीं, देश का मामला है : राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ”मोदी जी यह कोई व्यक्तिगत मामला नहीं है, यह देश का मामला है. राहुल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी मीडिया से कहा कि उद्योगपति गौतम अडानी उनके दोस्त हैं, वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उनके बारे में कुछ नहीं पूछेंगे.

अडानी के खिलाफ अमेरिका में भ्रष्टाचार और चोरी का मामला: राहुल

राहुल ने कहा, ‘अडानी के खिलाफ अमेरिका में भ्रष्टाचार और चोरी का मामला है, और हमारे प्रधानमंत्री क्या कहते हैं, यह एक व्यक्तिगत मामला है और हम इस पर चर्चा नहीं करते हैं! अगर वह वास्तव में भारत के प्रधानमंत्री होते, तो उन्होंने ट्रंप से इस मामले के बारे में पूछा होता और उनसे कहा होता कि वह इसकी जांच कराएंगे और अगर जरूरत पड़ी तो अडानी को जांच के लिए (अमेरिका) भेजेंगे. लेकिन, उन्होंने कहा कि यह एक व्यक्तिगत मामला है।’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image