Saturday, November 14, 2026
HomeLatest Newsराहुल गांधी ने EVM पर उठाए सवाल,बोले-'भारत में EVM ‘ब्लैक बॉक्स’ हैं,...

राहुल गांधी ने EVM पर उठाए सवाल,बोले-‘भारत में EVM ‘ब्लैक बॉक्स’ हैं, किसी को उनकी जांच की इजाजत नहीं

नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर EVM को लेकर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि भारत में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एक ब्लैक बॉक्स है,जिसकी जांच करने की किसी को इजाजत नहीं है.उन्होंने कहा कि भारत की चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंताएं जताई जा रही हैं.

राहुल गांधी ने क्या कहा ?

गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा,’जब संस्थाओं में जवाबदेही ही नहीं होती तो लोकतंत्र दिखावा बन कर रह जाता है और धांधली की आशंका बढ़ जाती है.’इस पोस्ट के साथ गांधी ने एक खबर भी साझा कि जिसमें दावा किया गया कि मुंबई की उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से 48 वोट से जीत दर्ज करने वाले शिवसेना के उम्मीदवार के एक रिश्तेदार के पास एक ऐसा फोन है जिससे EVM में छेड़छाड़ संभव थी.

एलन मस्क की पोस्ट की साझा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ‘एक्स’ पर एलन मस्क की उस पोस्ट को भी साझा किया जिसमें मस्क ने EVM को हटाने की बात कही थी.मस्क ने अपनी पोस्ट में कहा था, ‘हमें EVM को खत्म कर देना चाहिए.मुनष्यों या कृत्रिम मेधा (एआई) द्वारा हैक किए जाने का जोखिम,हालांकि छोटा है,फिर भी बहुत अधिक है.’

विपक्षी दल पिछले कुछ समय से EVM पर चिंता जताते रहे हैं और उसने शीर्ष अदालत में याचिका दायर कर ‘वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल’ (वीवीपैट) पर्चियों का शत प्रतिशत मिलान करने की अपील की की थी लेकिन अदालत ने इसे स्वीकार नहीं किया.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image