Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsSurat Airport पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के पास से मिले...

Surat Airport पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के पास से मिले 2 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के कच्चे हीरे,मोजे में रखे थे छिपाकर

सूरत, दुबई जाने वाले एक भारतीय यात्री को सूरत एयरपोर्ट पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के कर्मियों ने 2 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के कच्चे हीरे छिपाने के आरोप में पकड़ा है.

CISF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे जब संजयभाई मोराडिया नामक यात्री इंडिगो एयरलाइंस की अंतरराष्ट्रीय उड़ान पकड़ने से पहले सुरक्षा जांच से गुजर रहा था उसे उस दौरान ही रोक लिया गया.

अधिकारी ने बताया कि यात्री की पहले आंशिक तलाशी ली गई उसके बाद पूरे शरीर की तलाशी ली गई जिसके बाद उसके मोजों और अंडरगारमेंट्स में छिपाए गए कुल 1,092 ग्राम कच्चे या बिना पॉलिश किए हीरे बरामद हुए.यात्री को जांच के लिए सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है.अधिकारी ने बताया कि बरामद हीरों की कीमत 2.19 करोड़ रुपये आंकी गई है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image