Wednesday, May 20, 2026
HomeIndiaराहुल गांधी ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था...

राहुल गांधी ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था…

अमृतसर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में अरदास के लिए पहुंचे।

अपने सिर को नीले रंग के कपड़े से ढककर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने स्वर्ण मंदिर के गर्भगृह में मत्था टेका।

प्रार्थना के बाद वह सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त गए और श्रद्धालुओं द्वारा उपयोग किये गये पानी के बर्तनों को साफ करके सेवा (स्वैच्छिक सेवा) भी की।

राहुल गांधी के मंगलवार को सुबह धार्मिक क्रिया पालकी सेवा में भी शामिल होने की संभावना है।

पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बताया कि राहुल गांधी शहर के निजी दौरे पर हैं। वडिंग ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा राहुल गांधी सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेकने के लिए अमृतसर साहिब आए हुए हैं।

यह उनकी निजी, आध्यात्मिक यात्रा है। हमें उनकी निजता का सम्मान करना चाहिए।

सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे इस यात्रा के लिए न आएं। आप सभी अपने उत्साहपूर्वक समर्थन के साथ अगली बार उनसे मिल सकते हैं।

राहुल का पंजाब दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब 2015 के मादक पदार्थ मामले में पार्टी के विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच विवाद छिड़ा हुआ है।

पार्टी के कुछ नेता 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में आप के साथ गठबंधन का भी विरोध कर रहे हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular