Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsRahul Dravid ने राजस्थान रॉयल्स के कोच पद से अचानक दिया इस्तीफा,...

Rahul Dravid ने राजस्थान रॉयल्स के कोच पद से अचानक दिया इस्तीफा, सिर्फ एक सीजन के बाद ही छोड़ी टीम

राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। टीम के आधिकारिक बयान में कहा गया कि द्रविड़ ने अपना कार्यकाल IPL 2026 से पहले समाप्त किया। उनकी कोचिंग में टीम ने मजबूत मूल्यों को अपनाया, लेकिन IPL 2025 में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा।

Rahul Dravid News : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्रतिष्ठित कोच राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। फ्रेंचाइजी ने इस निर्णय की पुष्टि करते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया है। द्रविड़, जिन्होंने 46 IPL मैचों में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बने और पिछले साल टीम के हेड कोच के रूप में कार्यभार संभाला था। इस सीजन में टीम के प्रदर्शन को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा, जहां राजस्थान रॉयल्स IPL 2025 में उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया।

राजस्थान रॉयल्स ने अपने बयान में कहा, राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स के साथ अपना कार्यकाल IPL 2026 से पहले समाप्त करेंगे। राहुल रॉयल्स के सफर के एक अहम केंद्र रहे हैं। उनकी कोचिंग में खिलाड़ियों की एक पीढ़ी ने सफलता पाई और टीम में मजबूत मूल्यों का संचार हुआ, जिसने फ्रेंचाइजी की संस्कृति पर अमिट छाप छोड़ी है।

बयान में यह भी कहा गया, फ्रेंचाइजी की संरचना की समीक्षा के हिस्से के तौर पर राहुल को एक विस्तृत पद की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। राजस्थान रॉयल्स, उसके खिलाड़ी और दुनियाभर के लाखों प्रशंसक राहुल द्रविड़ को उनकी शानदार सेवाओं के लिए धन्यवाद देते हैं। राहुल द्रविड़ के कोचिंग कार्यकाल के दौरान, उनकी नेतृत्व क्षमता ने टीम को एक नई दिशा दी, लेकिन टीम का प्रदर्शन IPL 2025 में उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular