Sunday, April 26, 2026
HomeLatest NewsPVN Madhav ने भाजपा की आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के तौर...

PVN Madhav ने भाजपा की आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के तौर पर पदभार संभाला, सर्वसम्मति से चुने गए प्रदेशाध्यक्ष

बीजेपी के वरिष्ठ नेता पी वी एन माधव ने मंगलवार को पार्टी की आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के तौर पर औपचारिक रूप से पदभार संभाल लिया।

PVN Madhav News : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पी वी एन माधव ने मंगलवार को पार्टी की आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के तौर पर औपचारिक रूप से पदभार संभाल लिया। उन्होंने डी पुरंदेश्वरी का स्थान लिया है। बेंगलुरु से सांसद और भाजपा नेता पी सी मोहन ने चुनाव प्रक्रिया का पर्यवेक्षण किया और घोषणा की कि माधव को सर्वसम्मति से भाजपा की आंध्र प्रदेश इकाई का अध्यक्ष चुना गया है।

पार्टी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है माधव को प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाण पत्र सौंप दिया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया कि इस बदलाव के साथ ही राज्य में राजमुंदरी से सांसद डी पुरंदेश्वरी के लगभग दो वर्षों के कार्यकाल का समापन हुआ।

पार्टी के अनुसार, माधव का अध्यक्ष चुना जाना पहले से तय माना जा रहा था, क्योंकि सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने वाले वह एकमात्र उम्मीदवार थे। पी वी एन माधव का जन्म 10 अगस्त, 1973 को हुआ था। उन्होंने वर्ष 2003 में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) से सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया था।

वर्ष 2003 से 2007 के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का प्रदेश उपाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने कई कार्यक्रम आयोजित किए और युवा मोर्चा को मजबूत करने की दिशा में काम किया। वर्ष 2007 से 2010 तक वह भाजयुमो के प्रदेश महासचिव और 2010 से 2013 तक राष्ट्रीय सचिव रहे। वर्ष 2009 के आम चुनाव में उन्होंने विशाखापत्तनम उत्तर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में वह विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) बने। वर्ष 2017 से 2023 तक वह आंध्र प्रदेश स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य रहे।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular