Friday, November 6, 2026
HomeLatest Newsप्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने अवीवा बेग संग की सगाई,...

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने अवीवा बेग संग की सगाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर, लिखी ये बात

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से 29 दिसंबर 2025 को सगाई कर ली। रेहान ने इंस्टाग्राम पर सगाई और बचपन की तस्वीरें साझा कर यह खुशखबरी दी। प्रियंका गांधी ने भी पोस्ट कर दोनों को आशीर्वाद देते हुए प्यार, सम्मान और दोस्ती बनाए रखने की शुभकामनाएं दीं।

Raihan Vadra And Aviva Baig: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है. सगाई सोमवार यानि 29 दिसंबर 2025 को हुई. रेहान ने सोशल प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर सार्वजनिक घोषणा की.

रेहान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

रेहान वाड्रा ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीर शेयर कर यह गुड न्यूज साझा की है. एक तस्वीर में सगाई के बाद रेहान और अवीवा बेग नजर आ रहे हैं. तो दूसरी तस्वीर दोनों के बचपन की है. रेहान ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा 29 दिसंबर 2025 की तारीख भी लिखी है.

प्रियंका गांधी ने दोनों को दिया आशीर्वाद

प्रियंका गांधी ने भी रेहान और अवीवा की तस्वीर शेयर कर दोनों को आशीर्वाद दिया है. उन्होंने लिखा- आप दोनों को बहुत सारा प्यार, आप दोनों हमेशा एक-दूसरे से प्यार और सम्मान करते रहें, और हमेशा वैसे ही सबसे अच्छे दोस्त बने रहें जैसे आप 3 साल की उम्र से हैं.

रॉबर्ट वाड्रा ने भी बेटे पर खूब लुटाया प्यार

रेहान और अवीवा की फोटो शेयर करते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उनका बेटा अब जिंदगी के एक नए चरण में कदम रख चुका है और उसे अपनी जीवनसाथी मिल गई है. उन्होंने दोनों को खुशियों, अटूट साथ, प्रेम और मजबूती से भरे जीवन के लिए दिल से आशीर्वाद दिया. वाड्रा ने लिखा कि वे इस नए सफर में हमेशा एक-दूसरे का साथ दें, साथ आगे बढ़ें और सफलता प्राप्त करें.

ये भी पढ़ें: Mexico में 6.5 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, 2 लोगों की मौत, राष्ट्रपति क्लाउडिया को बीच में रोकनी पड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, 500 आफ्टर शॉक्स भी महसूस

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image