Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsParis Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक में प्रीति पाल ने रचा इतिहास, महिलाओं...

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक में प्रीति पाल ने रचा इतिहास, महिलाओं की टी35 100 मीटर स्पर्धा में जीता कांस्य पदक

पेरिस, भारत की प्रीति पाल ने शुक्रवार को यहां पैरालंपिक की महिलाओं की टी35 वर्ग की 100 मीटर स्पर्धा में 14.21 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय से कांस्य पदक जीता. मेडल जीतने के साथ ही प्रीति ने इतिहास रच दिया. पैरा खेलों में ट्रैक इवेंट में यह भारत का पहला पद है.

चीन की झोऊ जिया (13.58) ने स्वर्ण और गुओ कियानकियान (13.74) ने रजत पदक जीता. टी35 वर्गीकरण उन खिलाड़ियों के लिए है जिनमें समन्वय संबंधी विकार जैसे हाइपरटोनिया, अटैक्सिया और एथेटोसिस तथा मस्तिष्क पक्षाघात आदि शामिल होते हैं.

इससे पहले निशानेबाज अवनी लेखरा ने ParisParalympics में कमाल का प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता. इसी इवेंट में निशानेबाज मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता. अवनी का यह पैरालंपिक गेम्स में लगातार दूसरा गोल्ड मेडल है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular