Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsLalit Modi को बड़ा झटका, वानुआतु के पीएम ने दिया पासपोर्ट रद्द...

Lalit Modi को बड़ा झटका, वानुआतु के पीएम ने दिया पासपोर्ट रद्द करने का आदेश

Lalit Modi को वानुआतु के प्रधानमंत्री जोथम नापत से बड़ा झटका लगा है, जिन्होंने सोमवार को नागरिकता आयोग को आदेश दिया कि उनका वानुआतु पासपोर्ट रद्द कर दिया जाए। प्रधानमंत्री ने कहा कि ललित मोदी भगोड़ा है और प्रत्यर्पण से बचने की कोशिश कर रहा है।

Lalit Modi News: वानुआतु के प्रधानमंत्री जोथम नापत ने नागरिकता आयोग को BCCI के पूर्व उपाध्यक्ष और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक ललित मोदी को जारी पासपोर्ट रद्द करने का सोमवार को निर्देश देते हुए कहा कि ललित मोदी भगोड़ा है और अपने प्रत्यर्पण से बचने का प्रयास कर रहा है.

पीएम जोनथ नापत ने बयान में कही गई ये बात

वानुआतु गणराज्य की ओर से जारी एक आधिकारिक प्रेस रिलीज में पीएम जोनथ नापत के हवाले से कहा गया है, ”मैंने अंतरराष्ट्रीय मीडिया में हाल में हुए खुलासे के बाद नागरिकता आयोग को निर्देश दिया है कि वह ललित मोदी को जारी वानुआतु का पासपोर्ट रद्द कर दे. उन्होंने कहा, मुझे पिछले 24 घंटों में पता चला है कि इंटरपोल ने ललित मोदी पर अलर्ट नोटिस जारी करने के भारतीय अधिकारियों के अनुरोध को न्यायिक साक्ष्यों के अभाव में 2 बार खारिज कर दिया है. इस तरह का कोई भी अलर्ट मोदी के नागरिकता आवेदन को स्वतः ही खारिज कर देता.”

ललित मोदी ने 7 मार्च को लंदन में भारतीय उच्चायोग में अपना भारतीय पासपोर्ट ‘सौंपने’ संबंधी अर्जी दी थी. सूचना है कि उसने दक्षिण प्रशांत द्वीपराष्ट्र वानुआतु की नागरिकता हासिल कर ली है। उसने 2010 में भारत छोड़ दिशा था और माना जाता है कि वह लंदन में रह रहा है।

”आवेदकों को वैध कारणों से ही नागरिकता लेनी चाहिए”

प्रेस रिलीज में कहा गया कि ”प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि वानुआतु का पासपोर्ट होना एक विशेषाधिकार है न कि अधिकार और आवेदकों को वैध कारणों से ही नागरिकता लेनी चाहिए. प्रत्यर्पण से बचने का प्रयास किसी भी वैध कारण में शामिल नहीं है, लेकिन हाल में प्रकाश में आए तथ्यों से स्पष्ट रूप से संकेत मिलता है कि ललित मोदी का इरादा यही था.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image