Saturday, May 23, 2026
HomeIndiaPM मोदी महाराष्ट्र में विकास केंद्रों की करेंगे शुरुआत…

PM मोदी महाराष्ट्र में विकास केंद्रों की करेंगे शुरुआत…

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से, महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के नाम पर 511 ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों की शुरुआत करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र के समूचे 34 ग्रामीण जिलों में इन केंद्रों की स्थापना की जाएगी। ये केंद्र ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के वास्ते विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करेंगे।

जानकारी के मुताबिक हर केंद्र पर कम से कम 2 व्यावसायिक पाठ्यक्रम में करीब 100 युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय कौशल विकास परिषद के तहत सूचीबद्ध उद्योग भागीदारों और एजेंसियों द्वारा प्रदान किया जा रहा है। ये एजेंसियां इस क्षेत्र को अधिक सक्षम और कुशल मानव कौशल सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति करने में मदद करेंगी। प्रमोद महाजन भाजपा के एक प्रमुख राष्ट्रीय नेता थे और उनका 56 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular