Wednesday, April 15, 2026
HomeLatest NewsAlexander Stubb India Visit : PM मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति का...

Alexander Stubb India Visit : PM मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति का स्वागत किया, कहा-‘द्विपक्षीय संबंध नयी ऊंचाइयों को छुएंगे’

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब भारत पहुंचे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह यात्रा भारत-फिनलैंड संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। स्टब ‘रायसीना डायलॉग 2026’ में मुख्य अतिथि होंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व मोदी से द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यात्रा से व्यापारिक सहयोग भी मजबूत होने की उम्मीद है।

Alexander Stubb India Visit : नई दिल्ली। फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब बुधवार सुबह यहां पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत और फिनलैंड के बीच संबंध नई ऊंचाइयों को छूएंगे। राष्ट्रपति स्टब का हवाई अड्डे पर औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। विदेश राज्य मंत्री के. वी. सिंह ने उनका स्वागत किया।

मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, भारत में आपका स्वागत है, राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब। मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं कि आपकी यात्रा भारत-फिनलैंड संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। मैं कल हमारी मुलाकात और ‘रायसीना डायलॉग 2026’ में आपके मुख्य संबोधन का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी राष्ट्रपति स्टब के उस पोस्ट के जवाब में की, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह भारत की एक राजकीय यात्रा पर जा रहे हैं।

राष्ट्रपति स्टब ने ‘एक्स’ पर लिखा, “मैं भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण नेताओं से मुलाकात करूंगा। यह यात्रा व्यापार सहित भारत और फिनलैंड के संबंधों को और मजबूत करेगी।” राष्ट्रपति स्टब ‘रायसीना डायलॉग 2026’ में मुख्य अतिथि और प्रमुख वक्ता होंगे। इसके अलावा, वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular