Friday, November 6, 2026
HomeIndiaPM Modi Singapore Visit : पीएम मोदी 2 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर...

PM Modi Singapore Visit : पीएम मोदी 2 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सिंगापुर पहुंचे, जमकर बजाया ढोल, देखें Video

सिंगापुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्र के साथ रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के उद्देश्य से 2 दिवसीय यात्रा पर बुधवार को सिंगापुर पहुंचे. प्रधानमंत्री मोदी ब्रुनेई की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा समाप्त करने के बाद सिंगापुर के अपने समकक्ष लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर इस दक्षिण-पूर्व एशियाई देश की अपनी पांचवीं आधिकारिक यात्रा के तहत यहां पहुंचे.

पीएम मोदी कल सिंगापुर के राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली में अधिकारियों ने बताया कि 2 दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री सिंगापुर के नेतृत्व की तीन पीढ़ियों से जुड़ेंगे.मोदी का गुरुवार को संसद भवन में आधिकारिक स्वागत किया जाएगा. गुरुवार को प्रधानमंत्री सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से मुलाकात भी करेंगे.

सिंगापुर रवाना होने से पहले पीएम ने कही थी ये बात

सिंगापुर रवाना होने से पहले जारी एक बयान में मोदी ने कहा, “मैं सिंगापुर के साथ, विशेष रूप से उन्नत विनिर्माण, डिजिटलीकरण और सतत विकास के नये एवं उभरते क्षेत्रों में हमारी रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के उपायों पर बातचीत को लेकर उत्सुक हूं.”

इन मुद्दों पर होगी बातचीत

नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, ”दोनों नेता भारत-सिंगापुर रणनीतिक साझेदारी की प्रगति का जायजा लेंगे और आपसी हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे.”मोदी ने पिछली बार वर्ष 2018 में सिंगापुर की यात्रा की थी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image