Friday, October 30, 2026
HomeNational NewsPM Modi Gujarat Visit : 'राममंदिर निर्माण के बाद भी नकारात्मकता में...

PM Modi Gujarat Visit : ‘राममंदिर निर्माण के बाद भी नकारात्मकता में जीने वाले लोग नफरत का रास्ता नहीं छोड़ रहे’,पीएम मोदी ने कांग्रेस नेताओं पर साधा निशाना

मेहसाणा (गुजरात) जिले में तरभ गांव में वालीनाथ महादेव मंदिर का पीएम मोदी ने उद्घाटन किया,इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके नेता अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होने के बाद भी नकरात्मकता में जी रहे हैं और नफरत का रास्ता छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं

पीएम मोदी ने कहा कि ये वही लोग हैं, जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर भी सवाल उठाए और उनके मंदिर के निर्माण को लेकर रोड़े अटकाए,उन्होंने कहा, ‘‘और आज जब (भगवान राम की) जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो चुका है, जब पूरा देश इससे खुश है तो भी नकारात्मकता में जीने वाले लोग नफरत का रास्ता छोड़ नहीं रहे हैं।’’

आगे पीएम मोदी ने कहा कि यह ऐसा समय है जब देवकाज हो या फिर देशकाज, दोनों तेज गति से हो रहे हैं.उन्होंने कहा कि एक तरफ देश में देवालय भी बन रहे हैं और वहीं दूसरी तरफ करोड़ों गरीबों के पक्के घर भी बन रहे हैं. प्रधानमंत्री ने 8,350 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और उनका शिलान्यास भी किया

पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा आरोप

पीएम मोदी ने कहा-”आज डीसा एयरफोर्स स्टेशन के रन-वे का भी लोकार्पण हुआ है और भविष्य में यह भारत की सुरक्षा के लिए एयरफोर्स का एक बहुत बड़ा केंद्र विकसित होने वाला है.मुझे याद है मुख्यमंत्री रहते हुए मैंने इस प्रोजेक्ट के लिए भारत सरकार को अनेक चिट्ठियां लिखी थी,लेकिन कांग्रेस की केंद्र सरकार ने इस काम को रोकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image