Friday, October 30, 2026
HomeUser Interest CategoryIPL-CricketMohammed Shami नहीं खेल पाएंगे IPL 2024,क्रिकेट फैंस को भी बड़ा झटका,सामने...

Mohammed Shami नहीं खेल पाएंगे IPL 2024,क्रिकेट फैंस को भी बड़ा झटका,सामने इसे पीछे ये बड़ी वजह ?

नई दिल्ली,भारतीय तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी बाएं टखने में चोट के कारण अगले महीने शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नहीं खेल पाएंगे,दरअसल BCCI के सूत्रों से यह जानकारी आई है की शमी इस चोट के कारण वो IPLसे बाहर हो गए हैं,उन्हें ब्रिटेन में इसका ऑपरेशन करवाना होगा.

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाए

मोहम्मद शमी चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ वर्तमान टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पा रहे हैं. उन्होंने भारत की तरफ से अपना अंतिम मैच पिछले साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप का फाइनल खेला था.

बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम नहीं बताने की शर्त पर न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि शमी टखने पर विशेष इंजेक्शन लगाने के लिए जनवरी के अंतिम सप्ताह में लंदन में थे और उन्हें बताया गया कि वह तीन सप्ताह के बाद हल्की दौड़ शुरू कर सकते हैं.लेकिन इंजेक्शन लगवाने से कोई फायदा नहीं हुआ और अब उनके पास ऑपरेशन करवाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है.वह ऑपरेशन करवाने के लिए जल्द ही ब्रिटेन जाएंगे.उनके आईपीएल में खेलने का सवाल ही नहीं उठता.’’

विश्वकप में किया था बेहतरीन प्रदर्शन

शमी ने विश्व कप में दर्द के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया था और 24 विकेट हासिल किए थे.उन्हें हाल में अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था.इस तेज गेंदबाज की अक्टूबर नवंबर में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट श्रृंखला से पहले वापसी करने की संभावना नहीं है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image