Friday, October 30, 2026
HomeAjmerकार चलाते समय ड्राइवर को अचानक आया हार्ट अटैक,शोभायात्रा में घुसी कार,कई...

कार चलाते समय ड्राइवर को अचानक आया हार्ट अटैक,शोभायात्रा में घुसी कार,कई को रौंदा, 2 की मौत,घटना का वीडियो आया सामने

नागौर के डेगाना में विश्वकर्मा जयंती की शोभायात्रा के दौरान भीषण हादसा सामने आया है.विश्वकर्मा जयंती पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी. यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग साथ चल रहे थे.इसी दौरान शोभायात्रा के पीछे चल रही बोलेरो के ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया.यह सब इतना अचानक हुआ की कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही बोलेरो ने शोभायात्रा में चल रहे लोगों को कुचल दिया,इस घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए,इनमें से 2 की मौत हो गई है.वहीं ड्राइवर की हालत भी नाजुक है उसे अजमेर रेफर किया गया है .

घटना का सीसीटीवी आया सामने

नागौर के डेगाना में विश्वकर्मा जयंती पर शोभा यात्रा निकाली जा रही थी.यात्रा में कई स्थानीय नागरिक साथ चल रहे थे.इस दौरान शोभायात्रा के पीछे चल रही बोलेरो के ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आ गया.इससे ड्राइवर बोलेरो पर नियंत्रण खो बैठा,बोलेरो भीड़ को कुचलती हुई आगे बढ़ गई,अब इस घटना का सीसीटीवी सामने आया है जिसमें कई लोग कुचलते हुए दिख रहे हैं.

सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कई लोग सड़क पर चल रहे हैं और कुछ वाहन पर चल रहे हैं. एक सफेद रंग की बोलेरो तस्वीरों में दिखाई दे रही है.फुटेज में दिख रहा है कि बोलेरो का गेट खुला है,जैसे ही बोलेरो ड्राइवर को हार्ट आया,उसने बोलेरो से नियंत्रण खो दिया और लोगों को कुचल दिया.जिसमें कई लोग घायल हो गए.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image