Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsPM Modi का मालदीव पहुंचने पर जोरदार स्वागत, एयरपोर्ट पर वेलकम करने...

PM Modi का मालदीव पहुंचने पर जोरदार स्वागत, एयरपोर्ट पर वेलकम करने पहुंची मुइज्जू की पूरी कैबिनेट, क्यों खास है प्रधानमंत्री मोदी का ये दौरा ?

PM Modi Maldives Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मालदीव 2 दिवसीय दौरे पर माले पहुंचे. राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने उनका जोरदार स्वागत किया. यह मुइज्जू के कार्यभार संभालने के बाद किसी शासनाध्यक्ष की पहली राजकीय यात्रा है. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच व्यापक वार्ता होने की उम्मीद है.

PM Modi Maldives Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को 2 दिवसीय यात्रा पर मालदीव पहुंचे, जहां वे द्वीपीय देश के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. मालदीव की राजधानी माले पहुंचने पर राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया. दोनों नेताओं के बीच इस यात्रा के दौरान व्यापक वार्ता होने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर यहां आए हैं.

Image Source: PTI

किसी शासनाध्यक्ष की पहली राजकीय यात्रा

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह राजकीय यात्रा किसी शासनाध्यक्ष की पहली राजकीय यात्रा भी है, जिसकी मेजबानी राष्ट्रपति मुइज्जू नवंबर 2023 में पदभार ग्रहण करने के बाद से कर रहे हैं. मोदी ब्रिटेन की 2 दिवसीय यात्रा के लिए यहां पहुंचे हैं, जिसके दौरान दोनों देशों ने कार, वस्त्रों, व्हिस्की और कई अन्य उत्पादों पर शुल्क समाप्त करके द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए.

Image Source: PTI

क्यों खास है पीएम मोदी का दौरा ?

मोदी की मालदीव यात्रा को मुइज्जू के शासनकाल में दोनों देशों के बीच संबंधों में ठहराव आने के बाद एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में देखा जा रहा है. प्रधानमंत्री 26 जुलाई को मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. वह राष्ट्रपति मुइज्जू के साथ व्यापक वार्ता भी करेंगे और द्वीपीय राष्ट्र में भारत की सहायता से चलने वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

Image Source: PTI

पीएम मोदी ने यात्रा पर रवाना होने से पहले कही थी ये बात

मोदी ने दोनों देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले कहा था, ‘इस वर्ष दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ भी है.’ उन्होंने कहा, ‘मैं राष्ट्रपति मुइज्जू और अन्य राजनीतिक नेतृत्व के साथ अपनी बैठकों के लिए उत्सुक हूं, ताकि व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी के हमारे संयुक्त दृष्टिकोण को आगे बढ़ाया जा सके तथा हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता के लिए हमारा सहयोग मजबूत हो.’

ये भी पढ़ें: Blood Donation Camp: जागो इंडिया जागो की खास पहल के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में ब्लड डोनेट करने पहुंच रहे रक्तदाता

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image