Friday, July 17, 2026
HomeIndiaभारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरीझंडी, जानें...

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरीझंडी, जानें इसकी खासियत

First Hydrogen Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन जींद-सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर के रेलखंड पर प्रतिदिन दो फेरे लगाएगी। इसमें 682 सीटें और करीब 2,600 यात्रियों की कुल क्षमता है।

First Hydrogen Train: देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके साथ ही, भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है, जिनके पास हाइड्रोजन ऊर्जा से संचालित ट्रेनें हैं. यह ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर लंबे रेलखंड पर चलेगी. ट्रेन प्रतिदिन दो फेरे लगाएगी और कुल मिलाकर 356 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.

2,600 यात्रियों की क्षमता

नई हाइड्रोजन ट्रेन में 682 सीटें उपलब्ध हैं, जबकि इसकी कुल यात्री क्षमता लगभग 2,600 लोगों की है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह ट्रेन यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी.

कैसे काम करती है हाइड्रोजन ट्रेन?

रेलवे के यांत्रिक विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, ट्रेन की प्रत्येक ड्राइविंग पावर कार (DPC)लगभग 1,200 किलोवाट बिजली उत्पन्न करती है, जो करीब 1,600 हॉर्सपावर (HP) के बराबर है. यह ट्रेन हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित है. इसमें हाइड्रोजन से बिजली तैयार की जाती है और इसके उत्सर्जन के रूप में केवल जलवाष्प निकलती है. इसलिए इसे पर्यावरण के अनुकूल और स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन प्रणाली माना जाता है.

ग्रीन रेलवे की दिशा में बड़ा कदम

हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन भारतीय रेलवे के ग्रीन ट्रांसपोर्ट मिशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है. इससे कार्बन उत्सर्जन कम करने और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा. यदि तय कार्यक्रम के अनुसार उद्घाटन होता है, तो भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा जहां हाइड्रोजन ईंधन आधारित यात्री ट्रेनें नियमित रूप से संचालित होंगी.

ये भी पढ़ें: सैनिक राष्ट्र की शान, शहीद परिवारों के सम्मान में नहीं होगी कोई कमी: सीएम भजनलाल शर्मा


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image