Tuesday, June 16, 2026
HomeIndiaG7 समिट में मिले पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप, 16 महीने बाद...

G7 समिट में मिले पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप, 16 महीने बाद मुलाकात, दोनों ने गर्मजोशी से मिलाया हाथ

G7 Summit PM Modi Trump Meet: G7 शिखर सम्मेलन के दौरान फ्रांस के एवियन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लगभग 16 महीने बाद मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और संक्षिप्त बातचीत की।

G7 Summit PM Modi Trump Meet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने G7 शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात की है. यह समिट फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित हो रही है. दोनों नेताओं की यह मुलाकात लगभग 16 महीने बाद हुई है.

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप पहले से बैठक कक्ष में मौजूद थे. इसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी वहां पहुंचे और दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाकर एक-दूसरे का अभिवादन किया. इस दौरान करीब 50 सेकेंड दोनों के बीच संक्षिप्त बातचीत चली. समिट की औपचारिक शुरुआत होने से पहले हुई इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने मुस्कुराते हुए बातचीत की.

हालिया तनाव के बीच अहम मुलाकात

यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब हाल ही में ओमान की खाड़ी और होर्मुज क्षेत्र से जुड़े घटनाक्रमों के कारण दोनों देशों के संबंधों में कुछ तनाव देखने को मिला था. अमेरिकी नौसैनिक कार्रवाई में भारतीय नागरिकों की मौत के बाद भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के समक्ष भारत की आपत्ति रखी थी। ऐसे माहौल में मोदी और ट्रंप की यह मुलाकात कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

बुधवार को होगी औपचारिक बैठक

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच औपचारिक मुलाकात बैठक बुधवार शाम निर्धारित है. इसमें व्यापार, रक्षा सहयोग, तकनीक, वैश्विक सुरक्षा और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

लगातार सातवीं बार G7 में शामिल हुए मोदी

प्रधानमंत्री मोदी G7 शिखर सम्मेलन में लगातार सातवीं बार भाग ले रहे हैं. हालांकि भारत G7 का सदस्य नहीं है, लेकिन वैश्विक अर्थव्यवस्था और रणनीतिक महत्व को देखते हुए भारत को नियमित रूप से इस मंच पर आमंत्रित किया जाता रहा है.

ये भी पढ़ें: बस्सी में ग्रामीण सेवा शिविर का मुख्य सचिव ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image