Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsPM Modi ने कार्यभार संभालते ही किसानों को दी बड़ी सौगात,किसान निधि...

PM Modi ने कार्यभार संभालते ही किसानों को दी बड़ी सौगात,किसान निधि की 17वीं किस्त की फाइल पर किए हस्ताक्षर

नई दिल्ली, लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सबसे पहले जिस फाइल पर हस्ताक्षर किया, वह पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने से संबंधित है.अधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने कहा कि नई सरकार का पहला फैसला किसानों के कल्याण के लिए उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और आने वाले समय में सरकार किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करते रहना चाहती है.

पीएम किसान की 17वीं किस्त से 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और इसके तहत लगभग 20,000 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे.

फाइल पर हस्ताक्षर करने के बाद बोले पीएम मोदी

अधिकारियों के मुताबिक फाइल पर हस्ताक्षर करने के बाद मोदी ने कहा,’हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.इसलिए यह उचित है कि कार्यभार संभालने के बाद हस्ताक्षरित पहली फाइल किसान कल्याण से संबंधित है.हम आने वाले समय में किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करते रहना चाहते हैं.’

क्या है किसान निधि योजना ?

केंद्र सरकार की इस योजना के तहत साल में 3 बार दो-दो हजार रुपये की किस्तों के माध्यम से कुल मिलाकर 6,000 रुपये किसानों को दिए जाते हैं.इस योजना के तहत, हर 4 महीने में एक बार पैसे हस्तांतरित किए जाते हैं.मोदी ने रविवार शाम लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular