Friday, November 6, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessमई में चौथी बार महंगाई का तगड़ा झटका, पेट्रोल के 2.61 रुपए...

मई में चौथी बार महंगाई का तगड़ा झटका, पेट्रोल के 2.61 रुपए और डीजल 2.71 रुपए बढ़े दाम, जानें नई कीमत

Petrol Diesel Price Hike: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मई महीने में चौथी बार बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया। 15 मई से अब तक ईंधन कीमतों में करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है।

Petrol Diesel Price Hike: मई महीने में महंगाई का चौथा झटका लगा है. देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है. सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है.

2 सप्ताह में चौथी बार बढ़े दाम

पिछले दो सप्ताह से भी कम समय में यह चौथी बार है जब ईंधन की कीमतों में इजाफा किया गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और रुपये में कमजोरी के चलते तेल कंपनियां लगातार कीमतों में संशोधन कर रही हैं.

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल का नया रेट

कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 102.12 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 99.51 रुपये प्रति लीटर थी. वहीं डीजल की कीमत 92.49 रुपये से बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है.

अब तक 7.5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके दाम

ईंधन कीमतों में 15 मई से संशोधन का सिलसिला फिर शुरू हुआ था. तब से अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम कुल मिलाकर करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं. जानकारों के अनुसार वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड की ऊंची कीमतें और भारतीय रुपये की कमजोरी तेल कंपनियों की आयात लागत बढ़ा रही हैं. इसी दबाव को कम करने के लिए कंपनियां धीरे-धीरे इसका बोझ उपभोक्ताओं पर डाल रही हैं.

आम आदमी पर महंगाई की मार

लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों का असर आम लोगों की जेब पर पड़ने लगा है. परिवहन लागत बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों पर भी असर दिखाई देने लगा है. वहीं महंगाई को लेकर चिंता भी बढ़ने लगी है. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में जल्द राहत नहीं मिली तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी संभव है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image