Peddi Janhvi Scene Controversy:अभिनेता राम चरण स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ (Peddi) में जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है. विवाद इस कदर बढ़ गया है कि डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी. इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि फिल्म के विवादित हिस्सों और सीन्स में बदलाव किए जाएंगे.
फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर उठा विवाद
स्पोर्ट्स बैकग्राउंड पर आधारित इस एक्शन फिल्म को हाल ही में रिलीज किया गया था. हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रतिक्रिया मिली, लेकिन इसके कुछ दृश्यों ने विवाद खड़ा कर दिया. दर्शकों के एक वर्ग ने आरोप लगाया कि फिल्म में महिलाओं को वस्तु (ऑब्जेक्ट) की तरह पेश किया गया है और कुछ सीन्स में उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाई गई है.
इस सीन को लेकर सबसे ज्यादा विवाद
सबसे अधिक विवाद फिल्म के एक ऐसे सीन को लेकर हुआ, जिसमें राम चरण का किरदार जाह्नवी कपूर के किरदार अचियम्मा का उसके घर तक पीछा करता है. यही नहीं, बिना अचियम्मा की सहमति के उसे ‘किस’ करता है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस सीन को सेक्सुअल हैरेसमेंट जैसा बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की. इसके बाद फिल्म निर्माताओं पर कहानी और प्रस्तुति को लेकर सवाल उठने लगे.
डायरेक्टर ने मांगी माफी
बढ़ते विवाद के बीच निर्देशक बुची बाबू सना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक बयान जारी किया. उन्होंने कहा कि सिनेमा का उद्देश्य लोगों का मनोरंजन करना, उन्हें प्रेरित करना और उनसे भावनात्मक रूप से जुड़ना होता है, न कि किसी को असहज या अपमानित महसूस कराना. उन्होंने स्वीकार किया कि फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर दर्शकों की आपत्तियां सामने आई हैं और टीम ने इन प्रतिक्रियाओं को गंभीरता से लिया है.
As a filmmaker, I believe cinema should entertain, inspire, and connect with audiences. It should never make anyone feel uncomfortable or disrespected. We have heard the feedback regarding certain scenes in Peddi and have taken it seriously.
— BuchiBabuSana (@BuchiBabuSana) June 6, 2026
I have always had immense respect for…
विवादित सीन्स में बदलाव का दिलाया भरोसा
निर्देशक ने भरोसा दिलाया कि विवादित दृश्यों की समीक्षा की जा रही है और उनमें आवश्यक बदलाव किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि उनकी टीम जिम्मेदारी के साथ कहानियां प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी दर्शकों की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा. फिलहाल जाह्नवी कपूर की ओर से इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
फिल्म की कहानी 1980 के दशक के ग्रामीण आंध्र प्रदेश पर आधारित
फिल्म की कहानी 1980 के दशक के ग्रामीण आंध्र प्रदेश पर आधारित है, जिसमें एक दलित ग्रामीण के संघर्ष और सम्मान की लड़ाई को दिखाया गया है. फिल्म में शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: भारतीय टी20 टीम का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, श्रेयस अय्यर कप्तान



