Saturday, May 23, 2026
HomeIndiaपवार और पटेल ने की भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात

पवार और पटेल ने की भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात

नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल ने बुधवार रात को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना-भाजपा गठबंधन में नये शामिल हुए राकांपा के मंत्रियों को विभाग आवंटन को लेकर चल रहे मंथन के बीच यह मुलाकात हुई। अजित पवार और राकांपा के 8 अन्य विधायक शरद पवार की अगुवाई वाली पार्टी से अलग होकर 2 जुलाई को अचानक से शपथ लेकर राज्य सरकार में शामिल हो गये थे।

पटेल ने कहा कि शाह और अन्य भाजपा नेताओं के साथ यह एक ‘शिष्टाचार भेंट’ थी क्योंकि वह और अजित पवार महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल होने के बाद से औपचारिक रूप से इन वरिष्ठ नेताओं से नहीं मिले थे। राकांपा मंत्रिमंडल में वित्त और जल संसाधन जैसे अहम मंत्रालय चाह रही है और समझा जाता है कि शिवसेना इसके खिलाफ है। पटेल ने कहा कि विभागों के आवंटन में कुछ मुद्दे रहेंगे क्योंकि पिछले साल सरकार बनते समय भाजपा और शिवसेना ने ये विभाग बांट लिये थे। उन्होंने बुधवार रात को संवाददाताओं से कहा अब उन सभी को हमारे लिए कुछ विभाग छोड़ने होंगे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular