Wednesday, July 22, 2026
HomeLatest Newsदिल्ली में छात्रों से बर्बरता मामले पर संसद में हंगामा, लोकसभा राज्यसभा...

दिल्ली में छात्रों से बर्बरता मामले पर संसद में हंगामा, लोकसभा राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र में NEET पेपर लीक और छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्ष के हंगामे से लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार स्थगित हुई। विपक्ष ने काले कपड़े पहनकर विरोध जताया, जबकि अखिलेश यादव ने छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।

Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को NEET पेपर लीक और छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा में जोरदार हंगामा हुआ. विपक्षी दलों ने संसद परिसर में काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया और सदन के भीतर सरकार को घेरा. हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी. लोकसभा में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संसद मार्च के दौरान छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाया.

लोकसभा की कार्यवाही बार-बार बाधित

लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होते ही विपक्ष के हंगामे के कारण महज एक मिनट में स्थगित कर दी गई. दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, लेकिन शोर-शराबा जारी रहने पर लगभग 5 मिनट बाद ही इसे फिर से दोपहर 2 बजे तक स्थगित करना पड़ा. उधर, राज्यसभा में भी विपक्ष के विरोध के चलते कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई.

‘NEET पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए तैयार’

संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि सरकार पिछले तीन दिनों से NEET पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए तैयार है. सरकार देश और युवाओं के मुद्दों पर चर्चा के लिए हमेशा तैयार रहती है. संसद के अंदर चर्चा करने के लिए एक सिस्टम बनाया हुआ है. चर्चा सार्थक होनी चाहिए. NEET पेपर लीक के बाद हुई सभी घटनाओं का ब्यौरा भी सरकार सदन में बताएगी. हमने औपचारिक रूप से कह दिया है कि हम चर्चा के लिए तैयार हैं.”

कांग्रेस पर छात्रों के मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप

भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर छात्रों के मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सरकार चर्चा से नहीं भाग रही है, जबकि विपक्ष सदन की कार्यवाही बाधित कर रहा है. क्या कांग्रेस शासित राज्यों में पेपर लीक नहीं होते थे? क्या हमें आपको एक्सपोज करना चाहिए? लेकिन हमारी पॉलिटिक्स राहुल गांधी के लेवल की नहीं है. मामला स्टूडेंट्स के भविष्य से जुड़ा है. ये सब हमारे बच्चे हैं. एक्शन लेना चाहिए और सिस्टम को ठीक करना चाहिए. सरकार इस पर काम कर रही है, हम सब कर रहे हैं. राहुल गांधी, अगर आपके पास कुछ कंस्ट्रक्टिव ऑफर है, तो करें. लेकिन यह आपके पॉलिटिकल मतलब के बारे में है. आपको वोट नहीं मिलते और आप बार-बार हारते हैं. लेकिन देश पॉलिटिक्स से ऊपर है. आपका बर्ताव निंदनीय था.”

ये भी पढ़ें: हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की डिजिटल ट्रैकिंग होगी मजबूत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की मातृत्व सेवाओं की समीक्षा


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image