Sunday, April 26, 2026
HomeLatest NewsParis Olympics Day 3 : अर्जुन बबूता ब्रॉन्ज मेडल से चूके,10 मीटर...

Paris Olympics Day 3 : अर्जुन बबूता ब्रॉन्ज मेडल से चूके,10 मीटर एयर राइफल में चौथे स्थान पर रहे

शेटराउ, भारतीय निशानेबाज अर्जुन बबूता अहम मुकाम पर चूके और पदक जीतने के करीब पहुंचने के बाद सोमवार को पुरूषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे.बबूता ने 208 . 4 स्कोर किया.क्रोएशिया के मिरान मारिसिच के 10 . 7 के जवाब में उनका 9 . 5 का शॉट भारी पड़ गया.

उन्होंने फाइनल की शुरूआत 10 . 7 से की और फिर 10 . 2 स्कोर किया.तीसरे शॉट पर 10 . 5 स्कोर के साथ वह चौथे स्थान पर पहुंच गए और फिर 10 . 4 के साथ तीसरे स्थान पर पहुंचे.

पहली सीरिज उन्होंने 10 . 6 पर खत्म की.दूसरी सीरिज में उन्होंने 10 . 7, 10 . 5, 10 . 8 के पहले तीन शॉट लगाए. इस समय उनके और विश्व रिकार्डधारी चीन के शेंग लिहाओ से 0 . 1 अंक ही पीछे थे.लिहाओ ने 252 . 2 के ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता.स्वीडन के विक्टर लिंडग्रेन को रजत और क्रोएशिया के मारिसिच को कांस्य पदक मिला .

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular