Tuesday, October 27, 2026
HomeLatest NewsJammu Kashmir के पुंछ और सांबा जिलों में फिर दिखे पाकिस्तानी ड्रोन,...

Jammu Kashmir के पुंछ और सांबा जिलों में फिर दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, 5 दिन में तीसरी घटना, सेना हाई अलर्ट पर

Jammu Kashmir के पुंछ और सांबा जिलों में गुरुवार रात पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई दिए। पुंछ में LoC और सांबा के रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन मंडराते देख सुरक्षा बलों ने तुरंत एंटी-ड्रोन सिस्टम एक्टिव किया। 5 दिन में यह तीसरी घटना है, जिसके बाद सेना पाकिस्तान सीमा पर हाई अलर्ट पर है।

Suspected Pakistani Drone: जम्मू कश्मीर के पुंछ और सांबा जिलों में गुरुवार रात को पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई दिए. जिसके बाद सुरक्षा बलों ने प्रभावी ढंग से जवाब देने के लिए अपने एंटी ड्रोन सिस्टम को (UAS) को एक्टिव कर दिया. सेना के सूत्रों ने बताया कि ड्रोन, पुंछ में नियंत्रण रेखा (LoC) और सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर के पास मंडराते हुए देखे गए.

पुंछ में LoC के पास दिखे पाकिस्तानी ड्रोन

सूत्रों के अनुसार, पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास चौकियों के नजदीक एक ड्रोन देखा गया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने एंटी ड्रोन सिस्टम का उपयोग किया। इसी तरह रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास भी एक और ड्रोन देखा गया. लगातार हो रहे ड्रोन मूवमेंट के बाद से पाकिस्तान से सटी सीमा पर सेना हाई अलर्ट पर है.

5 दिन में ड्रोन मूवमेंट की तीसरी घटना

बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब भारतीय सीमा में पाकिस्तानी ड्रोन का मूवमेंट देखा गया हो, इससे पहले मंगलवार रात यानि 13 जनवरी को भी राजौरी जिले में पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई दिए थे. इसके बाद सेना के जवानों ने फायरिंग की थी. जिसके बाद ड्रोन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की ओर लौट गए थे.

इससे पहले 11 जनवरी को भी नौशेरा सेक्टर, धरमसाल सेक्टर, रियासी, सांबा और पुंछ के मंकोट सेक्टर में 5 ड्रोन मंडराते दिखाई दिए थे. नियंत्रण रेखा (LoC) पर लगातार हो रही इस प्रकार की घटनाओं को देखते हुए सीमा पर सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं. इसके साथ ही पाकिस्तान से सटी सीमा पर निगरानी और चौकसी भी बढ़ा दी गई है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image