Tuesday, October 27, 2026
HomeLatest Newsआखिरकार पूरी हुई डोनाल्ड ट्रंप की दिल की मुराद ! Nobel Peace...

आखिरकार पूरी हुई डोनाल्ड ट्रंप की दिल की मुराद ! Nobel Peace Prize जीतने वाली Maria Corina Machado ने अमेरिकी राष्ट्रपति को भेंट किया मेडल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आखिर वह सम्मान मिल गया जिसकी वह लंबे समय से इच्छा जता रहे थे। वेनेजुएला की विपक्षी नेता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरीना मचाडो ने व्हाइट हाउस में मुलाकात कर अपना नोबेल शांति पुरस्कार पदक ट्रंप को भेंट किया।

Machado presents Nobel Prize to Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दिल की मुराई आखिरकार पूरी हो गई है. कई युद्धों को समाप्त कराने का बार-बार दावा करने वाले और खुद को शांतिदूत बताने वाले ट्रंप को वह पुरस्कार मिल गया है. जिसके लिए वह कई बार दावा कर चुके हैं. दरअसल वेनेजुएला की विपक्षी नेता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरीना मचाडो ने ट्रंप से व्हाईट हाउस में मुलाकात की. उन्होंने इस दौरान अपना नोबेल शांति पुरस्कार अमेरिकी राष्ट्रपति को भेंट कर दिया.

ट्रंप ने की मचाडो की तारीफ

ट्रंप ने बाद में सोशल मीडिया पर पुष्टि की मचाडो ने यह पदक उन्हें दिया है. उन्होंने कहा कि मचाडो से मिलना उनके लिए सम्मान की बात है. ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा, ‘वह एक बेहतरीन महिला हैं जिन्होंने बहुत कुछ झेला है. मारिया ने मेरे किए गए काम के लिए मुझे अपना नोबेल शांति पुरस्कार दिया. यह आपसी सम्मान का कितना अद्भुत भाव है. धन्यवाद मारिया.’

ट्रंप से मुलाकात के बाद क्या बोंलीं मचाडो

ट्रंप से मुलाकात के बाद व्हाइट हाउस से रवाना होते समय मचाडो ने कहा, ” मैंने अपना नोबेल शांति पुरस्कार मेडल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भेंट कर दिया है. यह वेनेजुएला की आजादी के उनके खास योगदान की पहचान हैं.

क्या मचाडो अपना नोबेल पुरस्कार दे सकती हैं ?

नोबेल शांति समिति पहले ही यह साफ कर चुकी है कि मचाडो अपना नोबेल शांति पुरस्कार किसी और को नहीं दे सकती हैं. समिति ने कहा है कि इस पुरस्कार को जीतने वाले का ही नाम हमेशा उसके साथ जुड़ा रहेगा, चाहे वह मेडल को किसी और हाथ में सौंप दें. भले ही मचाडो का यह कदम पूरी तरह प्रतीकात्मक ही हो, लेकिन यह घटनाक्रम असाधारण है क्योंकि ट्रंप ने लंबे समय से वेनेजुएला में प्रतिरोध का चेहरा रहीं मचाडो को प्रभावी रूप से किनारे कर दिया है.

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir के पुंछ और सांबा जिलों में फिर दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, 5 दिन में तीसरी घटना, सेना हाई अलर्ट पर

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image