Sunday, April 26, 2026
HomeLatest NewsPakistan News : पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा,यात्री बस फिसलकर गहरी खाई में...

Pakistan News : पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा,यात्री बस फिसलकर गहरी खाई में गिरी, 20 लोगों की मौत, 15 घायल, जानें ताजा हालात ?

पेशावर, उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में शुक्रवार को एक यात्री बस के फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई.अधिकारियों ने यह जानकारी दी.एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के डायमेर जिले में काराकोरम राजमार्ग पर हुई.बस रावलपिंडी से हुंजा जा रही थी.उन्होंने बताया कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था.

हादसे में 15 लोग घायल

अधिकारी ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि बस में कितने यात्री सवार थे.उन्होंने कहा कि इस हादसे में कम से कम 15 लोग घायल हो गए,जिन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया है.अधिकारी ने बताया कि बचाव प्रयास जारी हैं और शवों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.

मृतकों की बढ़ सकती है संख्या

अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं.उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि घायलों में से कई की हालत गंभीर है.

गिलगित-बाल्टिस्तान के CM ने जताया शोक

गिलगित-बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्री हाजी गुलबार खान ने घटना पर शोक व्यक्त किया और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए प्रशासन को निर्देश दिया.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular