Tuesday, November 17, 2026
HomeLatest NewsAmethi से प्रत्याशी घोषित होने पर केएल शर्मा ने दी प्रतिक्रिया,कहा-'अमेठी में...

Amethi से प्रत्याशी घोषित होने पर केएल शर्मा ने दी प्रतिक्रिया,कहा-‘अमेठी में जंग एक भक्त और एक सेवक के बीच’,गांधी परिवार के लिए कही ये बात,जानें क्या कहा ?

अमेठी, उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि वह आज भी चाहते हैं कि गांधी परिवार अमेठी से चुनाव लड़े लेकिन परिवार का जो आदेश हुआ, एक ‘सेवक’ के नाते उसे स्वीकार करना उनका धर्म है.

”मैं हमेशा गांधी परिवार का सेवक रहा हूं”

किशोरी लाल शर्मा ने गौरीगंज कांग्रेस कार्यालय में पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा, ”मैं हमेशा गांधी परिवार का सेवक रहा हूं और एक सेवक को गांधी परिवार ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे मैं निभाऊंगा.”

Image Source : PTI

”अमेठी में जंग एक भक्त और एक सेवक के बीच”

शर्मा ने एक सवाल के जवाब में कहा, ”मैं सेवक हूं और सेवक ही रहूंगा और यह सत्य है कि अमेठी में जंग एक भक्त और एक सेवक के बीच होगी…”उन्होंने कहा,”गांधी परिवार का अमेठी से पारिवारिक रिश्ता रहा है और आगे भी रहेगा, इसमें कोई शक नहीं है.मैं एक सेवक के रूप में आया हूं और सेवक के रूप में ही काम करूंगा.अमेठी का एक-एक कार्यकर्ता परिवार से जुड़ा है.”

Image Source : PTI

कांग्रेस ने अमेठी में राजीव गांधी, सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के प्रतिनिधि रह चुके किशोरी लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है. प्रियंका गांधी ने शर्मा को एक ऐसा समर्पित कार्यकर्ता बताया जिन्होंने हमेशा पूरी लगन से अमेठी और रायबरेली के लोगों की सेवा की है.

”किशोरी लाल शर्मा से हमारे परिवार का वर्षों का नाता”

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, ”किशोरी लाल शर्मा से हमारे परिवार का वर्षों का नाता है.अमेठी, रायबरेली के लोगों की सेवा में वह हमेशा मन-प्राण से लगे रहे.उनका जनसेवा का जज्बा अपने आप में एक मिसाल है.उन्होंने कहा, ”आज खुशी की बात है कि किशोरी लाल को कांग्रेस पार्टी ने अमेठी से उम्मीदवार बनाया है. उनकी निष्ठा और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण अवश्य ही उन्हें इस चुनाव ने सफलता दिलाएगा. उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं.”अमेठी में शर्मा का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से होगा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image