Nirmal Purja Death: नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में स्थित ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई. पर्वतारोहण कंपनी एलीट एक्सपेड ने शनिवार को इसकी पुष्टि की.
43 वर्षीय पुर्जा 10 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण दल का हिस्सा थे. पाकिस्तान के अल्पाइन क्लब (ACP) के अनुसार, यह दल गुरुवार सुबह लगभग 9 बजे करीब 7,000 मीटर की ऊंचाई पर अचानक आए हिमस्खलन की चपेट में आ गया, जिसके बाद सभी सदस्य लापता हो गए थे. नेपाल के पर्वतारोहण प्राधिकरण ने बताया कि एक नेपाली पर्वतारोही समेत 3 लोगों के शवों की पहचान कर ली गई है, जबकि 6 अन्य पर्वतारोहियों के शवों का भी पता चल गया है. बचाव अभियान लगातार जारी है.
नेपाल की पर्वतारोहण कंपनी ने कही ये बात
नेपाल की पर्वतारोहण कंपनी एलीट एक्सपेड ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में निर्मल पुर्जा के निधन की पुष्टि करते हुए लिखा कि आज, बहुत दुख और बहुत दुख के साथ हम यह कन्फर्म करते हैं कि निर्मल “निम्सदाई” पुर्जा, ब्रॉड पीक पर एवलांच के बाद दुखद मौत हो गई. हमें यह भी कन्फर्मेशन मिला है कि एक्सपीडिशन के दूसरे सदस्य भी बच नहीं पाए.
बयान में आगे कहा कि आज, हम न सिर्फ निम्स के लिए, बल्कि इस हादसे में खोए हर व्यक्ति के लिए दुख जताते हैं, जिसमें उनके भरोसेमंद क्लाइंबिंग पार्टनर और गाइड, पुर बहादुर गुरुंग (युक्ता) और नीमा शेरपा भी शामिल हैं. हमारी गहरी संवेदनाएं, प्रार्थनाएं और दिल से संवेदनाएं उनके परिवारों, दोस्तों और प्रियजनों के साथ हैं.
दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण चोटियों में शामिल है ब्रॉड पीक
काराकोरम पर्वत श्रृंखला में के2 के निकट स्थित ब्रॉड पीक दुनिया की 12वीं सबसे ऊंची चोटी है. इसकी ऊंचाई 8,051 मीटर है और इसे पर्वतारोहण की सबसे कठिन एवं जोखिम भरी चोटियों में गिना जाता है.
Sadly it's been confirmed that former British SBS operator Nirmal "Nims" Purja was killed in the avalanche on Broad Peak in Pakistan on July 30. He was 43.
— Special Ops Magazine (@specialopsmag) August 1, 2026
Nirmal holds a world record for scaling all 14 of the world’s 8,000 meter peaks in just 189 days.
"By Strength and Guile" https://t.co/NbL0FKoAoH pic.twitter.com/UxGv6mGPWb
अंतरराष्ट्रीय दल था अभियान का हिस्सा
अल्पाइन क्लब के अनुसार, हिमस्खलन का शिकार हुए 10 सदस्यीय दल में नेपाल के 6 पर्वतारोही शामिल थे, जबकि पाकिस्तान, ओमान, अमेरिका और चीन से एक-एक पर्वतारोही अभियान का हिस्सा थे.
ये भी पढ़ें: Duleep Trophy 2026: रजत पाटीदार बने सेंट्रल ज़ोन के कप्तान, रिंकू सिंह बने उपकप्तान, देखें पूरी टीम



