Saturday, August 1, 2026
HomeLatest NewsDuleep Trophy 2026: रजत पाटीदार बने सेंट्रल ज़ोन के कप्तान, रिंकू सिंह...

Duleep Trophy 2026: रजत पाटीदार बने सेंट्रल ज़ोन के कप्तान, रिंकू सिंह बने उपकप्तान, देखें पूरी टीम

Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए सेंट्रल ज़ोन टीम का ऐलान हो गया है। रजत पाटीदार को कप्तान और रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाया गया है। जानिए पूरी टीम और स्टैंडबाय खिलाड़ियों में कौन कौन शामिल।

Duleep Trophy 2026: भारतीय बल्लेबाज रजत पाटीदार को इस महीने के अंत में शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए मध्य क्षेत्र (सेंट्रल ज़ोन) टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. वहीं, भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह को टीम का उपकप्तान बनाया गया है.

23 अगस्त से 10 सितंबर तक टूर्नामेंट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में 23 अगस्त से 10 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में पाटीदार के नेतृत्व में मध्य क्षेत्र की टीम खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी. हाल ही में पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार 2 बार IPL खिताब जीतकर इतिहास रचा था.

ऑफ स्पिनर सारांश जैन भी टीम में शामिल

टीम में ऑफ स्पिनर सारांश जैन को भी जगह मिली है, लेकिन उनके शुरुआती मुकाबलों में खेलने की संभावना कम है क्योंकि वह फिलहाल श्रीलंका दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं. माना जा रहा है कि ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर के पहले टेस्ट से बाहर होने के बाद सारांश जैन को गॉल टेस्ट में डेब्यू का मौका मिल सकता है. भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा.

सेंट्रल जोन की टीम

रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), सारांश जैन, अमन मोखाड़े, कुणाल चंदेला, जीशान अंसारी, आर्यन पांडेय, अरशद खान, आयुष पांडेय, यश राठौड़, हर्ष दुबे, कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), यश ठाकुर और नचिकेत भूटे।

स्टैंडबाय खिलाड़ी

अमनदीप खरे, मयंक मिश्रा, सौरभ रावत, भार्गव मेराई, कुणाल यादव और कुमार कार्तिकेय।

ये भी पढ़ें: ‘रक्त की कमी से नहीं होनी चाहिए किसी गर्भवती महिला की मौत’, मुख्य सचिव ने सुरक्षित मातृत्व सेवाओं की समीक्षा की


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image