Monday, May 18, 2026
HomeLatest Newsकोटा फिर सवालों में: NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने हॉस्टल...

कोटा फिर सवालों में: NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने हॉस्टल में दी जान

कोटा में एक बार फिर छात्र आत्महत्या का मामला सामने आया है। झारखंड निवासी 21 वर्षीय NEET छात्र आलवीन ने हॉस्टल में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना बोरखेड़ा क्षेत्र की है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। छात्र पढ़ाई में अच्छा था, लेकिन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच जारी है और मानसिक तनाव की आशंका जताई जा रही है।

KOTA:राजस्थान का कोटा, जिसे देश की कोचिंग राजधानी माना जाता है, एक बार फिर छात्र आत्महत्या की घटना से सुर्खियों में है। झारखंड के रहने वाले 21 वर्षीय आलवीन, जो पिछले करीब एक साल से NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था, ने शुक्रवार शाम बोरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कोरल पार्क इलाके के एक निजी हॉस्टल में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है, जब हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों को इसकी भनक लगी और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर छात्र को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।शव को एमबीएस अस्पताल के पोस्टमॉर्टम कक्ष में रखवाया गया और परिजनों को सूचना दी गई। शनिवार शाम को झारखंड से परिवार के सदस्य कोटा पहुंचे। पुलिस ने उनकी मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

प्रारंभिक जांच में आलवीन को पढ़ाई में होशियार और गंभीर छात्र बताया गया है। हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, जिसमें मानसिक दबाव, पढ़ाई का तनाव और व्यक्तिगत कारण शामिल हैं। कोटा में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं एक बार फिर छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और कोचिंग सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular