Friday, November 6, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentअभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा भाई गिरफ्तार, धोखाधड़ी का है आरोप,जानें क्या...

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा भाई गिरफ्तार, धोखाधड़ी का है आरोप,जानें क्या है पूरा मामला

मुजफ्फरनगर (उप्र), मुजफ्फरनगर के जिले के बुढ़ाना में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बड़े भाई अयाजुद्दीन को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी.पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई 1 माह पहले दर्ज किए गए मामले में की गई है.

यह है पूरा मामला

इस मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि अयाजुद्दीन ने दिसंबर 2023 में चकबंदी न्यायालय में अपनी कृषि भूमि के लिए जावेद इकबाल के साथ चल रहे विवाद को लेकर एक प्रार्थना पत्र दिया था. पुलिस ने बताया कि अयाजुद्दीन ने इस पत्र के साथ जिलाधिकारी के न्यायालय से इस वाद के संबंध में एक फर्जी आदेश की प्रति भी जमा कराई थी.

अयाजुद्दीन को गिरफ्तार कर भेजा जेल

उसने बताया कि पिछले माह जिलाधिकारी अदालत के पेशकार राजकुमार की शिकायत पर अयाजुद्दीन समेत 2 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 467 (जालसाजी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था.बुढ़ाना पुलिस थाने के प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि अयाजुद्दीन को मंगलवार को गिरफ्तार करके उसी दिन जेल भेज दिया गया।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image