Friday, November 13, 2026
HomeLatest Newsन्याय यात्रा से ब्रेक लेंगे राहुल गांधी,जाएंगे कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय,जानें यात्रा पर कब...

न्याय यात्रा से ब्रेक लेंगे राहुल गांधी,जाएंगे कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय,जानें यात्रा पर कब तक ब्रेक,फिर कब होगी शुरू ?

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूर्वोत्तर राज्यों से शुरू होकर अब भारत के मध्य तक पहुंच चुकी है. इस बीच राहुल गांधी 26 फरवरी से एक मार्च के बीच इस यात्रा से ब्रेक लेंगे. बताया गया है कि राहुल को ब्रिटेन में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में दो विशेष लेक्चर देने के लिए आमंत्रित किया गया है.इसके अलावा वे दिल्ली में कुछ अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे. उनकी इन व्यस्तताओं के चलते भारत जोड़ो यात्रा कुछ दिन रोकी जाएगी.

22 और 23 फरवरी को यात्रा आगे नहीं बढ़ेगी

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 39वां दिन बुधवार दोपहर 2 बजे कानपुर में समाप्त होगा और 22 और 23 फ़रवरी को यात्रा में विराम होगा। यात्रा 24 फ़रवरी की सुबह मुरादाबाद से फ़िर शुरू होगी.उसके बाद संभल, अलीगढ़, हाथरस, और आगरा ज़िलों से गुजरते हुए यात्रा राजस्थान के धौलपुर में रुकेगी .

इंग्लैंड के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में व्याख्यान देंगे राहुल गांधी

जयराम रमेश ने कहा ” 26 फ़रवरी से एक मार्च तक विराम होगा ताकि राहुल गांधी 27 और 28 फरवरी को इंग्लैंड के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (जहां से वह पढ़े हैं) में दो विशेष व्याख्यान देने के अपने एक साल पहले के वादे को पूरा कर सकें और उन्हें नई दिल्ली में होने वाली अन्य महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होने का मौका मिल सके.”

ब्रेक के बाद यहां से शुरू होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

कांग्रेस के मुताबिक ”2 मार्च को दोपहर 2 बजे धौलपुर से एक बार फिर भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होगी.इसके बाद यह मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, शाजापुर, और उज्जैन-सहित मध्यप्रदेश के अन्य ज़िलों से गुजरेगी.रमेश ने कहा, ”5 मार्च को दोपहर 2 बजे राहुल गांधी उज्जैन के पवित्र श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे.उन्होंने पिछली बार भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 29 नवंबर 2022 को यहां दर्शन किए थे”. गौरतलब है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 14 जनवरी को मणिपुर से आरंभ हुई थी. अगले महीने मुंबई में समाप्त होगी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image