Monday, November 2, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentMunawar Faruqui Detained: मुंबई में हुक्का बार पर छापा,'बिग बॉस' विजेता मुनव्वर...

Munawar Faruqui Detained: मुंबई में हुक्का बार पर छापा,’बिग बॉस’ विजेता मुनव्वर फारुकी समेत 14 लोगों को हिरासत में लिया

मुंबई, दक्षिण मुंबई में पुलिस की छापेमारी के दौरान हुक्का पीते हुए पाए जाने के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन और ‘बिग बॉस – 17’ के विजेता मुनव्वर फारुकी सहित 14 लोगों को हिरासत में लिया गया.एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा ने बोरा बाजार इलाके में स्थित एक हुक्का बार में मंगलवार रात करीब 10.30 बजे छापेमारी शुरू की जो बुधवार सुबह 5 बजे तक जारी रही.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ”हुक्का बार में छापेमारी के दौरान स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और अन्य लोग वहां हुक्का पीते हुए पाए गए.हमारे पास उनके इस कृत्य का एक वीडियो भी है.जिसके बाद हमने फारुकी सहित अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया,लेकिन बाद में उन्हें जाने दिया गया क्योंकि उनके खिलाफ लगाई गई धाराएं जमानती हैं.”

नोटिस जारी कर छोड़ दिया गया

उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हुक्का बार में कुछ लोग हर्बल हुक्के की आड़ में तंबाकू वाले हुक्के पी रहे थे.अधिकारी ने कहा कि फारुकी और अन्य पर भारतीय दंड संहिता की धारा 283 और 336 के साथ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.माता रमाबाई आंबेडकर मार्ग पुलिस ने फारुकी और अन्य को नोटिस जारी किया जिसके बाद उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image