Monday, November 2, 2026
HomeLatest NewsMumbai Boat Accident: मुंबई नाव हादसे में एक व्यक्ति और बच्चा अब...

Mumbai Boat Accident: मुंबई नाव हादसे में एक व्यक्ति और बच्चा अब भी लापता, नौसेना और कोस्टगार्ड कर रहे तलाश

मुंबई, मुंबई तट के निकट नौसेना के एक पोत और पर्यटक नौका के बीच टक्कर की घटना के एक दिन बाद भी 2 यात्रियों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि इस हादसे में पोत और पर्यटक नौका पर सवार 113 लोगों में से 13 लोगों की जान चली गई थी और 98 लोगों को बचा लिया गया था.

लापता दो लोगों की हुई पहचान

लापता 2 लोगों की पहचान 43 वर्षीय हंसराज भाटी और सात वर्षीय जोहान मोहम्मद निसार अहमद पठान के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि नौसेना और तटरक्षक बल की मदद से तलाश अभियान जारी है.

नौसेना ने बताया कि बुधवार शाम करीब 4 बजे मुंबई तट पर करंजा के पास इंजन परीक्षण के दौरान नौसेना के एक पोत ने नियंत्रण खो दिया और वह ‘नीलकमल’ नामक नौका से जा टकराया. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई. 98 लोगों को बचा लिया गया. यह नौका यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया से लोकप्रिय पर्यटन स्थल एलीफेंटा द्वीप पर लेकर जा रही थी.

नेवी और तटरक्षक बल का सर्च ऑपरेशन जारी

मुंबई में बोट हादसे के एक दिन बाद भी दो यात्रियों का कुछ पता नहीं चल पाया है. एक अधिकारी ने बताया की 2 लापता लोगों की तलाश के लिए नौसेना के एक हेलीकॉप्टर और नौका और तटरक्षक बल की 8 नौकाएं खोज और बचाव अभियान में लगाया गया है. और रेस्क्यू ऑपरेशन दूसरे दिन भी जारी है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image