Monday, February 9, 2026
HomeCrime NewsJaipur Crime News : मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, पहचान छुपाने के...

Jaipur Crime News : मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, पहचान छुपाने के लिए किराए की ट्रैक्सी का करते थे इस्तेमाल

Jaipur Crime News : जयपुर। बजाज नगर थाना पुलिस ने संगठित मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से चोरी के मोबाइल खरीद-फरोख्त करने वालों के बारे में गहनता से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि थाना इलाके में स्थित आदिनाथ नगर के एक रेस्टोरेंट से दो मंहगे मोबाइल चोरी होने का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरु की। चोरी हुए मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस सोड़ाला इलाके में स्थित एक होटल में पहुंची। जहां से आरोपी चेकआउट कर फरार हो चुका था। होटल के रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस को आरोपी की आईडी और अन्य दस्तावेज बरामद हुए। जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल रोजना (30) किशनगढ़ निवासी को दबोच लिया।

दो लाख के रुपए के मंहगे मोबाइल फोन बरामद

गौरतलब है कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने होटल की निगरानी शुरु की और जैसे ही आरोपी राहुल कुछ दिनों बाद होटल में रुकने के लिए आया पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर दो लाख रुपए के मंहगे मोबाइल फोन बरामद किए है।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य किशनगढ़ से जयपुर आता था और होटल में किराए का रुम लेकर उसमें रुकता था। अपनी पहचान छुपाने के लिए किराए की ट्रैक्सी का इस्तेमाल करता था और प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में ग्राहक बनकर जाता था। जहां पर चार-पांच हजार रुपए खर्च कर इन लोगों चिन्हित करता था , जिनके पास मंहगे फोन होते थे। आरोपी चिन्हित लोगों की निगरानी करने के बाद मौका मिलते ही फोन चोरी कर फरार हो जाता था। बताया जा रहा है कि यह गिरोह पिछले कई महीनों से जयपुर में सक्रिय था और कई रेस्टोरेंटों से मोबाइल चोरी कर चुका है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त के अपराधिक रिकॉर्ड को खंगालने में जुटी है।

रिपोर्टर: मनोज अवस्थी

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular