Monday, May 25, 2026
HomeCrime NewsJaipur News : शादी समारोह में लाखों रुपयों के गहनों से भरा...

Jaipur News : शादी समारोह में लाखों रुपयों के गहनों से भरा बैग चोरी, पीड़ित परिवार दिल्ली से जयपुर आया था बेटी की शादी करने

आमेर थाना इलाके में दिल्ली से जयपुर आए दम्पति को बेटी की शादी के दौरान बड़ा झटका लगा। कूकस स्थित रोशन हवेली रिसोर्ट में शादी समारोह के दौरान अज्ञात नकबजन सोने-चांदी के गहनों और 2 लाख रुपये नकद से भरा बैग चोरी कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

Jaipur Crime News : जयपुर। आमेर थाना इलाके में दिल्ली के दम्पति को जयपुर में अपनी बेटी की शादी करना भारी पड़ गया। शादी समारोह के दौरान अज्ञात नकबजन लाखों रुपयों के सोने-चांदी से भरा बैग चोरी कर फरार हो गया। बैग चोरी होने की सूचना मिलने पर शादी समारोह में हड़कम्प मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अज्ञात नकबजन के खिलाफ लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने का मामला दर्ज किया। पुलिस ने फुटेज के आधार पर छानबीन शुरु कर दी है।

एएसआई जगराम ने बताया कि न्यू दिल्ली के मोती नगर निवासी सुरिन्द्र शर्मा (63) ने मामला दर्ज कराया है कि 6 फरवरी को उनकी बेटी की शादी का कार्यक्रम आमेर के कूकस स्थित रोशन हवेली रिसोर्ट में था। शादी कार्यक्रम के लिए वह रिसोर्ट में आए हुए थे। रात को शादी की रस्मों के दौरान पत्नी ने बैग पास ही कुर्सी पर रख लिया। इसी दौरान मौका पाकर बदमाश नजर बचाकर कुर्सी पर रखा गहने-कैश से भरा बैग पार कर ले गए।

कुछ ही देर बाद संभालने पर बैग गायब मिला। काफी तलाश के बाद भी बैग का पता नहीं चला। बैग चोरी की सूचना पर आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने बताया कि चोरी किए गए बैग में सोने-चांदी के गहने और 2 लाख रुपए कैश रखे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात नकबजन की तलाश शुरु कर दी है।

रिपोर्टर : मनोज अवस्थी

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular